फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   map digitization to boost up in LKO

नक्शों के डिजिटलाइजेशन को मिलेगी रफ्तार

Thu, 23 Jan 2014 08:37 AM IST
ऋषि मिश्र/अमर उजाला, लखनऊ
ऋषि मिश्र/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 23 Jan 2014 08:37 AM IST
विज्ञापन
map digitization to boost up in LKO

प्रदेश के चार जिलों में राजस्व विभाग के नक्शों के डिजिटलाइजेशन का काम हर हाल में 31 मार्च तक पूरा करने को कहा गया है।

विज्ञापन


बाकी जिलों में यह काम मार्च 2015 तक पूरा करने की रणनीति बनाई जा रही है।

राजस्व विभाग केंद्र सरकार के सहयोग से गाजियाबाद, मथुरा, जौनपुर व बाराबंकी में पायलट प्रोजेक्ट के आधार पर नक्शों के डिजिटलाइजेशन का काम कर रहा है।

मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने इन जिलों में यह काम 31 मार्च तक पूरा करने को कहा है। मिर्जापुर, सोनभद्र व चंदौली में डिजिटलाइजेशन के लिए 2.10 करोड़ रुपये रिलीज किए जा रहे हैं।

वहां भी जल्द ही यह काम रफ्तार के साथ शुरू हो जाएगा। इसके बाद प्रदेश के बाकी जिलों को इस काम के लिए 5.80 करोड़ रुपये देने का प्रस्ताव है।

सभी जिलों तक पैसा पहुंचने के बाद पूरे प्रदेश में डिजिटलाइजेशन की कार्यवाही तेज हो जाएगी।

सरकार चाहती है कि आम लोगों के लिए जरूरी राजस्व विभाग के नक्शे जितना जल्दी हो सके  डिजिटल रूप में उपलब्ध हो जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed