{"_id":"646b37a16e649feb8f07be2a","slug":"many-trains-will-start-from-24-may-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway: डबलडेकर सहित कई ट्रेनें 24 से होंगी बहाल, अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस भी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway: डबलडेकर सहित कई ट्रेनें 24 से होंगी बहाल, अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस भी शुरू
Mon, 22 May 2023 03:06 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 22 May 2023 03:06 PM IST
सार
रेल यात्रियों के लिए खुशी की खबर है। डबलडेकर सहित कई ट्रेनों की बहाली 24 मई से होगी। वहीं, अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
विस्तार
आनंदविहार टर्मिनस तिलक ब्रिज के बीच इंजीनियरिंग कार्य के चलते डबलडेकर एक्सप्रेस सहित निरस्त की गईं कई ट्रेनें 24 मई से बहाल हो जाएंगी।
विज्ञापन
इनमें लखनऊ जं.-आनन्द विहार टर्मिनस दोनों दिशाओं से और रक्सौल से आनंदविहार टर्मिनस बहाल होंगी, जिसके बाद ट्रेन में टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है।
ये भी पढ़ें - बैंकों में कल से बदले जाएंगे 2000 के नोट: समय लेकर पहुंचें, जांच में लग सकती है देर
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Currency change: कैश डिपाजिट मशीनें दो हजार के नोटों से फुल, अधिकारी बोले- बैंक जाएं, सीडीएम से बचें
विज्ञापन
आज से चलेगी अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस
यात्रियों की सुविधा के लिए सोमवार से अमृतसर-कटिहार वाया लखनऊ एक्सप्रेस तीन जुलाई तक चलाने का निर्णय लिया गया है।
ट्रेन 22 मई से हर सोमवार को अमृतसर से सुबह 8:45 बजे चलकर रात 11:20 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यहां से चलकर कटिहार शाम 6:20 बजे पहुंचेगी।