{"_id":"63a3ee0b187c3f396609c9c4","slug":"many-trains-including-sadbhavna-will-run-from-changed-routes","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway: बदले रूट से चलेंगी सद्भावना सहित कई ट्रेनें, 27 दिसंबर तक प्रभावित रहेगा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway: बदले रूट से चलेंगी सद्भावना सहित कई ट्रेनें, 27 दिसंबर तक प्रभावित रहेगा संचालन
Thu, 22 Dec 2022 11:11 AM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 22 Dec 2022 11:11 AM IST
सार
सद्भावना एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें 27 दिसंबर तक बदले हुए रूट से चलेंगी। वहीं, सीतापुर रूटी की ट्रेनें लखनऊ के रास्ते चलेंगी।
विज्ञापन
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समस्तीपुर में इंटरलॉकिंग कार्य के चलते सद्भावना सहित कई ट्रेनों का संचालन 27 दिसंबर तक प्रभावित रहेगा। 14015/16 सद्भावना एक्सप्रेस 23, 25 व 27 दिसंबर को बदले रूट रक्सौल, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर के रास्ते चलेगी। वहीं, 14009 बापूधाम मोतिहारी आनन्द विहार एक्सप्रेस का संचालन 25 व 27 दिसंबर को बेतिया तक ही होगा।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 23 व 24 दिसंबर को 09451/52 गांधीधाम भागलपुर ट्रेन गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर के रास्ते तथा 12557/58 मुजफ्फरपुर आनन्दविहार 23 से 27 तक नरकटियागंज, सिकटा, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर होते हुए चलेगी। 24 व 26 दिसंबर को 15001/02 देहरादून मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, 21 व 23 दिसंबर को 15653/54 जम्मूतवी गुवाहाटी वीकली, 22 से 27 दिसंबर तक 19037/38 बरौनी अवध एक्सप्रेस, 22 से 26 दिसंबर तक 19269/70 मुजफ्फरपुर पोरबंदर एक्सप्रेस भी इसी रूट से चलेंगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - चुनाव टला तो फरवरी-मार्च तक तैयार हो जाएगी जिलों में भाजपा की नई टीम, जनवरी में होगा प्रदेश टीम का एलान
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - निर्दयी बाप: पांचवीं बेटी पैदा हुई तो नवजात के मुंह पर थूका...और फिर जड़े थप्पड़, इस बेरहमी पर डॉक्टर भी चौंके
सीतापुर रूट की ट्रेनें लखनऊ के रास्ते चलेंगी
बुढ़वल सीतापुर रूट पर बिसवां से सरैया के बीच दोहरीकरण कार्य के चलते रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों को लखनऊ के रास्ते चलाने का निर्णय लिया है। सीपीआरओ ने बताया कि 14010 आनन्दविहार टर्मिनस बापूधाम मोतीहारी एक्सप्रेस, 15211 दरभंगा अमृतसर एक्सप्रेस और 15212 अमृतसर दरभंगा एक्सप्रेस 24 और 26 दिसंबर को बदले रूट रोजा, लखनऊ, बाराबंकी, बुढ़वल के रास्ते चलाई जाएंगी।
वहीं, 25 दिसंबर को गाड़ी संख्या 15531 सहरसा अमृतसर एक्सप्रेस, 14009 बापूधाम मोतीहारी आनन्दविहार टर्मिनस एक्सप्रेस, 15655 कामाख्या श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस भी इसी रूट से लखनऊ होकर चलाई जाएंगी। 26 दिसंबर को गाड़ी संख्या 15532 अमृतसर सहरसा एक्सप्रेस भी लखनऊ के रास्ते चलेगी। 24 दिसंबर को ट्रेन नंबर 22551 दरभंगा जालंधर सिटी एक्सप्रेस 15 मिनट की देरी से चलाई जाएगी।