{"_id":"59bb9c4b4f1c1b2a688b4ab4","slug":"many-trains-from-lucknow-to-delhi-reinstated","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें बहाल, गोमती एक्सप्रेस 18 तक रहेगी निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें बहाल, गोमती एक्सप्रेस 18 तक रहेगी निरस्त
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 15 Sep 2017 02:54 PM IST
विज्ञापन
हेमकुंड एक्सप्रेस ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला में ब्लॉक के चलते लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस 18 सितंबर तक निरस्त रहेगी। वहीं, बरौनी से दिल्ली जाने वाली वैशाली एक्सप्रेस शुक्रवार से बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
राजधानी से दिल्ली, बिहार और जम्मू जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही है। बाढ़ की वजह से बिहार व आसाम की ओर जाने वाली डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस, चंडीगढ़ डिब्रूगढ़, ख्वाजा गरीब नवाज समेत दो दर्जन ट्रेनों का निरस्तीकरण बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
वहीं 14 सितंबर तक निरस्त गोमती एक्सप्रेस को 18 बढ़ाया गया है। एसी सुपरफास्ट 15,16 व 17 सितंबर को नई दिल्ली जाने के बजाए पुरानी दिल्ली जाएगी।
मुंबई जनसाधारण 18 घंटे देरी से पहुंची
रेलवे की तमाम कोशिशों के बाद भी ट्रेनों का संचालन पटरी पर नहीं आ पा रहा है। बृहस्पतिवार को मुंबई गोरखपुर जनसाधारण एक्सप्रेस 18 घंटे देरी से आई।
कोटा पटना 16 घंटे, कोलकाता लखनऊ स्पेशल 11 घंटे, सरयू यमुना एक्सप्रेस 4 घंटे, चंडीगढ़ एक्सप्रेस 4 घंटे, अर्चना 5 घंटे, फरक्का 3 घंटे और पदमावत करीब 4 घंटे देरी से लखनऊ आईं।
कोटा पटना 16 घंटे, कोलकाता लखनऊ स्पेशल 11 घंटे, सरयू यमुना एक्सप्रेस 4 घंटे, चंडीगढ़ एक्सप्रेस 4 घंटे, अर्चना 5 घंटे, फरक्का 3 घंटे और पदमावत करीब 4 घंटे देरी से लखनऊ आईं।