{"_id":"6449fe1595276b7f7c03a9c3","slug":"many-sp-leaders-join-bjp-before-voting-in-up-nikay-chunav-2023-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Nikay Chunav 2023:सपा खेमे में लगातार सेंध लगा रही भाजपा, कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष भी भाजपा में हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Nikay Chunav 2023:सपा खेमे में लगातार सेंध लगा रही भाजपा, कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष भी भाजपा में हुए शामिल
Thu, 27 Apr 2023 12:04 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 27 Apr 2023 12:04 PM IST
सार
भाजपा का सपाई खेमे में सेंध लगाने का सिलसिला लगातार जारी है। गुरुवार को जिला पंचायत सदस्य सहित कई सपा के नेता भाजपा में शामिल हो गए। वहीं, कई कांग्रेस नेता भी भाजपा में शामिल हो गए।
विज्ञापन
भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस व सपा के नेता।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी निकाय चुनाव में पहले चरण के मतदान से पहले नेताओं का पाला बदलना जारी है। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के सरोजनी नगर से जिला पंचायत सदस्य पलक रावत सहित कई नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ले ली।
विज्ञापन
इसी तरह कांग्रेस के कई नेता भी भाजपाई हो गए। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष भाजपा में शामिल हो गए। दिलप्रीत सिंह डीपी ने भाजपा की सदस्यता ले ली है। इसके अलावा, कांग्रेस के टिकट पर पार्षद का चुनाव लड़ चुके रणवीर सिंह कलसी और कांग्रेस शहर महासचिव संजय गिरी भी भाजपा में शामिल हो गए।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सभी नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसके पहले शाहजहांपुर की महापौर की उम्मीदवार अर्चना वर्मा ने सपा छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी।
विज्ञापन
गुरुवार को सपा से हैदरगंज द्वितीय वार्ड से पार्षद तारा चंद्र रावत भी भाजपा में शामिल हो गए।