फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Many sleeper cells of JMB identified in Saharanpur: ATS raided many places regarding terrorist Mufakkir

सहारनपुर में जेएमबी के कई स्लीपर सेल चिह्नित : एटीएस ने आतंकी मुफक्किर को लेकर कई जगहों पर दी दबिश

Thu, 19 Oct 2023 05:19 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 19 Oct 2023 05:19 AM IST
सार

एटीएस की जांच में सामने आया है कि बांग्लादेश से घुसपैठ करने के बाद मुफक्किर ने अपनी भारतीय नागरिकता के फर्जी दस्तावेज बनवाए और वर्ष 2019-20 में सहारनपुर में किराए का मकान लेकर रहने लगा।

विज्ञापन
Many sleeper cells of JMB identified in Saharanpur: ATS raided many places regarding terrorist Mufakkir
यूपी एटीएस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी एटीएस ने सहारनपुर में जमाल उल मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के कई स्लीपर सेल को चिह्नित किया है। सभी संदिग्धों को नोटिस देकर एटीएस मुख्यालय तलब किया गया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि यूपी और उत्तराखंड में आतंकी नेटवर्क स्थापित कर रहे अलकायदा इंडियन सबकॉन्टिनेंट (एक्यूआईएस) और जेएमबी के स्लीपर सेल की तलाश में यूपी एटीएस सहारनपुर व आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चला रही है। कोलकाता जेल से रिमांड पर लाए गए जेएमबी के आतंकी मुफक्किर उर्फ हमीदुल्ला को लेकर मंगलवार को सहारनपुर पहुंची थीं और वहां कई जगहों पर दबिश देकर उसके करीबियों को चिह्नित किया।
विज्ञापन


एटीएस की जांच में सामने आया है कि बांग्लादेश से घुसपैठ करने के बाद मुफक्किर ने अपनी भारतीय नागरिकता के फर्जी दस्तावेज बनवाए और वर्ष 2019-20 में सहारनपुर में किराए का मकान लेकर रहने लगा। इस दौरान उसने तमाम युवाओं को जिहादी गतिविधियों में शामिल होने के बरगलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह सहारनपुर के अलावा उत्तराखंड में भी जेएमबी के कई स्लीपर सेल के सीधे संपर्क में था। एटीएस उसे दबोच पाती, उससे पहले वह भोपाल में बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। तत्पश्चात इस मामले की जांच एनआईए के सुपुई कर दी गयी। वहीं एटीएस ने भी मुफक्किर और उसके अन्य साथियों के खिलाफ देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का मुकदमा दर्ज करा दिया। मुफक्किर के खिलाफ पश्चिम बंगाल में भी तीन मुकदमे दर्ज थे, जिसकी वजह से कोलकाता पुलिस ने उसे अपनी कस्टडी में लेकर पूछताछ की थी।


बड़े पैमाने पर हो रही घुसपैठ
जांच में सामने आया है कि जेएमबी के आतंकी बड़े पैमाने पर बांग्लादेश की सीमा से घुसपैठ कर रहे हैं। आसाम में भारतीय नागरिकता के फर्जी दस्तावेज बनवाने के बाद वह यूपी, उत्तराखंड,मध्य प्रदेश आदि राज्यों में अपने ठिकाने बनाकर किसी बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने वाले हैं। इसी वजह से एटीएस मुफक्किर को साथ लेकर तमाम जगहों पर दबिश दे रही है। इसमें उत्तराखंड पुलिस का भी सहयोग लिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed