फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   many schemes will be inaugurated by cm akhilesh yadav

1153 करोड़ की योजनाओं की सौगात आज

Sun, 12 Jan 2014 10:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 12 Jan 2014 10:41 AM IST
विज्ञापन
many schemes will be inaugurated by cm akhilesh yadav

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को स्वास्थ्य विभाग की 1153

विज्ञापन
करोड़ रुपये की 163 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे।

इसमें 1078 करोड़ रुपये की लागत वाली 114 परियोजनाओं का शिलान्यास तो 75 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 49 परियोजनाओं का लोकार्पण होगा।

कार्यक्रम गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा। इस मौके पर आशाओं व एएनएम स्वास्थ्य कर्मियों को मोबाइल फोन भी वितरित किए जाएंगे।


विशेष सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण शशांक विक्रम के मुताबिक रविवार को 200 बेड के राज्य स्तरीय महिला प्रसूति एवं बाल चिकित्सालय गोमतीनगर व 100 बेड वाले संयुक्त चिकित्सालय हरदोई का शिलान्यास होगा।

39 जिला महिला चिकित्सालयों में 100 बेड केमैटरनिटी विंग भवन, 7 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए 50-50 बेड के मैटरनिटी विंग भवन, 62 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 30 बेड के मैटरनिटी विंग भवन, 3 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन का शिलान्यास होगा।

75 करोड़ की लागत से तैयार 14 सामुदायिक एवं 35 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के भवनों का लोकार्पण होगा।

इन परियोजनाओं के पूरा होने पर प्रदेश के चिकित्सालयों में 7012 बेड बढ़ जाएंगे। शशांक विक्रम ने बताया कि प्रदेश की सभी आशाओं व एएनएम कर्मियों को मोबाइल फोन दिए जाने हैं।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन, राज्यमंत्री शंखलाल मांझी एवं नितिन अग्रवाल के साथ विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed