फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Many politician and officer investigated in yadav singh scam.

'भ्रष्ट' यादव के बाद इन सफेदपोशों पर गिरेगी गाज!

Mon, 08 Dec 2014 04:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 08 Dec 2014 04:07 PM IST
विज्ञापन
Many politician and officer investigated in yadav singh scam.

यादव सिंह का प्रकरण एसआईटी की जांच के दायरे आने से मायाराज के कई प्रभावशाली नेता व नोएडा प्राधिकरण के चार से अधिक अफसरों की भी जांच होनी तय है।

विज्ञापन


काले धन पर बनी एसआईटी द्वारा केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड(सीबीडीटी) से यादव सिंह से संबंधित दस्तावेजों को प्रवर्तन निदेशालय के साथ साझा करे जाने को कहे जाने के बाद से ही यह स्पष्ट हो गया है कि अब इस मामले में किसी तरह की लीपापोती की संभावना किसी हद तक समाप्त हो गई है।
विज्ञापन


हालांकि, केंद्रीय एजेंसियों द्वारा मामले की जांच को अपने हाथ में ले लिए जाने के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं, लेकिन इतना तय है कि यादव सिंह के साथ उसके कारनामों में शामिल या उसकी तरह आंख मूंद कर रखने वाले अधिकारियों की भी जवाबदेही तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों को इसमें अपनी भूमिका के बारे में स्पष्टीकरण देना होगा, जिसमें उनकी बचत हाल-फिलहाल संभव नहीं प्रतीत हो रही है। जांच एजेंसियों के सूत्र बताते हैं कि यादव सिंह के कार्यकाल के दौरान नोएडा विकास प्राधिकरण के उच्च प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका की गहन जांच के निर्देश हैं।

कॉल डिटेल्स की भी हो रही जांच

Many politician and officer investigated in yadav singh scam.

किस अधिकारी की इस सारी अनियमितता में क्या भूमिका रही। अनियमितता के दौरान कौन-कौन अधिकारी तैनात रहे। किसके यादव सिंह से कैसे रिश्ते थे। किसके साथ लेन-देन थी, यह सभी जांचा जा रहा है।

इसके लिए जांच एजेंसियां यादव सिंह के फोन के कॉल डिटेल्स भी पता कर रही है। इसके साथ ही यादव सिंह की डायरी में दर्ज नामों का भी मिलान किया जा रहा है।

सूत्र बताते हैं कि तत्कालीन सरकार के दौरान दिल्ली में रहकर नोएडा व एनसीआर के मामलों में दखल रखने वाले बसपा सरकार के वरिष्ठ नेताओं के नजदीकी रिश्तेदारों की भूमिका को भी खंगाला जा रहा है।

ईडी के सूत्रों की मानें तो आयकर विभाग की एसेसमेंट रिपोर्ट मिलने से पहले ही अभी तक की पड़ताल में सामने आए तथ्य ही इतने काफी हो चुके हैं कि जांच एजेंसी यादव सिंह के खिलाफ जल्द ही मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर सकती है। इसके लिए ईडी की एक टीम अभी तक हासिल दस्तावेजों व तथ्यों का अध्ययन करने में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed