{"_id":"64ce6f37f1fd1906d0010e64","slug":"many-people-missed-their-flight-due-to-technical-error-lucknow-news-c-13-lko1064-364667-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ऑनलाइन बोर्डिंग ठप होने से यात्रियों की फ्लाइट छूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ऑनलाइन बोर्डिंग ठप होने से यात्रियों की फ्लाइट छूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाराज यात्रियों ने एयरपोर्ट पर किया हंगामा
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। अमौसी एयरपोर्ट पर शनिवार को इंडिगो एयरलाइंस का ऑनलाइन बोर्डिंग सिस्टम फेल हो गया है। इससे चेकइन का काम मैनुअली करना पड़ा। सिस्टम फेल होने के चलते कई यात्रियों की फ्लाइट भी छूट गई, जिससे नाराज यात्रियों ने हंगामा किया। हालांकि, एयरलाइन प्रशासन ने यात्रियों को दूसरे विमानों से रवाना करने का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया।
शनिवार दोपहर करीब पौने दो बजे इंडिगो एयरलाइन्स का बोर्डिंग सिस्टम ठप हो गया। इसके चलते एयरपोर्ट पर दिल्ली, अहमदाबाद, देहरादून आदि स्थानों पर जाने वाले यात्रियों की लंबी लाइन लग गई। यात्रियों की सुविधा के लिए एयरलाइन प्रशासन के कर्मचारियों ने ऑफलाइन बोर्डिंग की व्यवस्था शुरू की। इसमें खासा समय लग रहा था। ऐसे में कई यात्रियों की फ्लाइटें मिस हो गईं। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक लखनऊ से देहरादून जाने वाली इंडिगो एयरलाइन्स की उड़ान संख्या 6ई-6311 और अहमदाबाद जाने वाली उड़ान 6ई-276 के यात्री फ्लाइट मिस कर गए। उड़ान छूटने से नाराज यात्रियों ने हंगामा भी किया। मौके पर पहुंचे एयरलाइंस के अधिकारियों ने यात्रियों को दूसरे विमान से भेजने का आश्वासन दिया, जिस पर यात्री शांत हुए। सूत्रों ने यह भी बताया कि शाम करीब पांच बजे ऑनलाइन बोर्डिंग की तकनीकी खराबी को ठीक किया जा सका। इस गड़बड़ी की वजह से लखनऊ से जाने वाली आधा दर्जन से अधिक इंडिगो की उड़ानें लेट हुईं।