ये किसने कहा, सुषमा की पढ़ाई में नहीं होगी पैसों की किल्लत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ विवि में एमएससी माइक्रोबायोलॉजी में दाखिला लेने वाली होनहार साढ़े
अमेरिका में माइक्रोसॉफ्ट में अधिकारी रफत सरोश ने लविवि के चीफ प्रॉक्टर प्रो. मनोज दीक्षित को ई-मेल व फोन से उसकी पूरी पढ़ाई का खर्चा उठाने की बात कही। इसके बाद उन्होंने सुषमा के पिता तेज बहादुर वर्मा से भी फोन पर बात की।
13 साल की बेटी को करनी थी MSc, पिता ने बेचा खेत
सुषमा के पिता कहते हैं कि
रफत सरोश ने उन्हें पूरा भरोसा दिलाया है कि बिटिया की पढ़ाई में पैसों की
कमी आड़े नहीं आएगी। उन्होंने फीस का इंतजाम करने के साथ-साथ हर महीने
पांच हजार रुपये और एक लैपटॉप देने का वादा किया है।
गौरतलब
है कि सुषमा को पढ़ाने के लिए तेज बहादुर ने अपना एक बीघा खेत बेच दिया और
लविवि में पहले सेमेस्टर की 25,075 रुपये फीस जमा की। आगे की पढ़ाई में
उनकी आर्थिक स्थिति आड़े आ रही थी।
इस पर
लविवि के पूर्व छात्र और गीतकार जावेद अख्तर सहित महाराष्ट्र के कोल्हापुर
निवासी शिक्षक व समाजेसवी अभिषेक पाटिल ने भी आर्थिक मदद देने का भरोसा
दिलाया है।
तेज बहादुर ने बताया कि ‘अमर
उजाला’ की पहल के कारण ही उन्हें यह मदद मिल रही है। रविवार को सुबह
अमेरिका से रफत सरोश का फोन आने के बाद उनका हौसला बढ़ा है।