फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Many officials including the Municipal Commissioner of Lucknow and DM Kanpur Dehat removed

लखनऊ के नगर आयुक्त और कानपुर देहात डीएम सहित कई अधिकारियों के तबादले

Sun, 16 Aug 2020 12:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 16 Aug 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
Many officials including the Municipal Commissioner of Lucknow and DM Kanpur Dehat removed
demo pic

प्रदेश सरकार ने लखनऊ के नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी और कानपुर देहात के जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह सहित छह आईएएस व 11 पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है।

विज्ञापन


पीसीएस अधिकारी व लखनऊ के नगर आयुक्त इंद्र मणि त्रिपाठी और मेयर संयुक्ता भाटिया के बीच कई मामलों को लेकर मतभेद सार्वजनिक हो गया था। भाटिया ने नगर आयुक्त के खिलाफ कई शिकायतें शासन स्तर पर की थी। शासन ने इंद्रमणि को हटाकर विशेष सचिव नगर विकास के पद पर तैनाती दे दी है। आईएएस अधिकारी व सोनभद्र के सीडीओ अजय कुमार द्विवेदी लखनऊ के नए नगर आयुक्त बनाए गए हैं।
विज्ञापन


कानपुर देहात के जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह को हटाकर कानपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद पर तैनाती दी गई है। गाजियाबाद के नगर आयुक्त दिनेश चंद्रा को कानपुर देहात का नया डीएम बनाया गया है। शाहजहांपुर के सीडीओ महेंद्र सिंह तवर गाजियाबाद के नए नगर आयुक्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा अमित पाल सोनभद्र के नए सीडीओ होंगे। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की सचिव प्रेरणा शर्मा अब शाहजहांपुर की नई मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) बनाई गई हैं।

इन पीसीएस अफसरों का भी तबादला

  • वैभव मिश्रा एडीएम वित्त एवं राजस्व लखनऊ से परीक्षा नियंत्रक अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ 
  • विपिन मिश्रा परीक्षा नियंत्रक अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ से एडीएम वित्त एवं राजस्व लखनऊ 
  • विवेक श्रीवास्तव एडीएम सिटी कानपुर नगर से मुख्य राजस्व अधिकारी बलिया 
  • अतुल कुमार सिटी मजिस्ट्रेट मुजफ्फरनगर से एडीएम सिटी कानपुर 
  • अभिषेक सिंह एसडीएम कानपुर से सिटी मजिस्ट्रेट मुजफ्फरनगर 
  • गरिमा स्वरूप राजस्व परिषद में ओएसडी से अपर जिलाधिकारी न्यायिक लखनऊ
  • इंद्र भूषण वर्मा प्रतीक्षारत से मुख्य राजस्व अधिकारी प्रतापगढ़ 
  • विद्या शंकर सिंह विशेष सचिव, एपीसी शाखा से उपाध्यक्ष मुरादाबाद विकास प्राधिकरण 
  • सर्वेश कुमार गुप्ता सिटी मजिस्ट्रेट रामपुर से सचिव मुरादाबाद विकास प्राधिकरण 
  • रामजी मिश्र एसडीएम हाथरस से सिटी मजिस्ट्रेट रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed