फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Many officers suspended for corruption in agriculture department.

UP News: बुलंदशहर के उप कृषि निदेशक और महोबा के जिला कृषि अधिकारी निलंबित

Fri, 30 Dec 2022 12:22 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 30 Dec 2022 12:22 AM IST
सार

कृषि विभाग में भ्रष्टाचार को लेकर दो अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। कृषि मंत्री ने इस पर प्रदेश द्वारा विभाग में किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी।

विज्ञापन
Many officers suspended for corruption in agriculture department.
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने भ्रष्टाचार के आरोप में बुलंदशहर के उप कृषि निदेशक (डीडी) डिपिन कुमार और महोबा के जिला कृषि अधिकारी वीपी सिंह को निलंबित कर दिया है। लोक भवन में मंगलवार को मीडिया कर्मियों से बातचीत में शाही ने बताया कि  डिपिन ने मथुरा में तैनाती के दौरान उद्यान विभाग में कर्मचारियों के विनियमितीकरण में गड़बड़ी की थी। इसी तरह वीपी सिंह का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वे लाइसेंस नवीनीकरण के नाम पर 15 हजार रुपये की घूस मांग रहे थे। इसी आधार पर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


रबी फसलों का बढ़ा रकबा
शाही ने इस मौके पर इस साल की प्रगति रिपोर्ट भी पेश की। उन्होंने बताया कि इस बार प्रदेश में रबी की फसलों का रकबा बढ़ा है। मक्का, चना, मसूर, तोरिया, अलसी का भी रकबा 3 फीसदी बढ़ा है। किसानों को दलहन के बीजों की 9.50 लाख मिनी किट बांटी गई हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर नए साल में विशेष काम होगा। इस समय 1.10 लाख हेक्टेयर में प्राकृतिक खेती कराई जा रही है। नया साल ग्लोबल मिलेट्स ईयर के रूप में मनाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed