फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Top 25 Criminals in UP (Uttar Pradesh): Many notorious criminals are out of the top 25 list of UP police

यूपी पुलिस की टॉप 25 की सूची से बाहर हैं कई कुख्यात अपराधी

Wed, 08 Jul 2020 01:55 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: अवधेश कुमार Updated Wed, 08 Jul 2020 01:55 AM IST
विज्ञापन
Top 25 Criminals in UP (Uttar Pradesh): Many notorious criminals are out of the top 25 list of UP police
हथकड़ी - फोटो : social media
प्रदेश के कई कुख्यात अपराधी यूपी पुलिस की टॉप 25 की सूची से बाहर हैं। यहां तक कि बदन सिंह बद्दो और आशु के नाम भी इस सूची में नहीं हैं, जबकि डीजीपी ने दोनों पर ढाई-ढाई लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। अनेक हत्याओं और लूट का आरोपी बद्दो मेरठ में पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था और आज तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। मिर्ची गैंग के सरगना आशु पर भाजपा नेता की हत्या समेत पश्चिमी यूपी के थानों में कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

 
गत मार्च में यूपी पुलिस की एक एजेंसी ने प्रदेश के टॉप 25 अपराधियों की सूची बनाई, लेकिन इसमें पूर्वी यूपी के कई अपराधियों के नाम नहीं हैं। नवंबर 2005 में प्रयागराज में हुए कृष्णानंद राय हत्याकांड के दो आरोपियों शहाबुद्दीन और अताउर्रहमान पर सीबीआई ने 2-2 लाख रुपये का इनाम घोषित किया हुआ है, लेकिन ये दोनों ही इस सूची में नहीं हैं। सीबीआई को 15 साल से इनकी तलाश है। मुजफ्फरनगर के हरीश बालियान पर दो लाख का इनाम है। उस पर लूट और हत्या के 30 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। चित्रकूट के गौरी यादव पर एक लाख का इनाम घोषित है। इन दोनों के नाम भी इस सूची में नहीं है।
विज्ञापन

 

मौजूदा सरकार के एक मंत्री पर दस साल पहले प्रयागराज में जानलेवा हमला करने वाला भी फिलहाल जेल से बाहर है। उस पर विभिन्न थानों में लगभग डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। जौनपुर, सुल्तानपुर, गोंडा, फैजाबाद में भी कई अपराधियों का इतिहास खतरनाक रहा है। हालांकि इनमें से अधिकतर ने राजनीतिक दल जॉइन कर रखा है, वहीं कुछ ने अपनी पार्टी ही बना रखी है।  

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही टॉप 25 की सूची में मौजूद सभी अपराधी जेल के अंदर हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानपुर की घटना के बाद डीजीपी मुख्यालय जेल के बाहर के अपराधियों की अपडेटेड सूची तैयार कर रहा है।
 

पुलिस आयुक्त ने सभी थानेदारों से मांगा टॉप टेन अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों का ब्यौरा

कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद राजधानी में भी टॉप टेन की सूची अपग्रेड की जा रही है। पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय ने बताया कि सभी थानेदारों से उनके क्षेत्र के टॉप टेन अपराधी और हिस्ट्रीशीटर का ब्यौरा लेकर नई सूची तैयार की गई है। सूची में शामिल कुछ सक्रिय अपराधियों पर इनाम बढ़वाने का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा जा रहा है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि थानों में टॉप टेन अपराधियों के अलावा हिस्ट्रीशीटर और सफेदपोश व राजनीति से जुड़े अपराधियों के बारे में जानकारी मांगी गई है। 

राजनीति और अपराध से जुड़े व्यक्तियों पर पुलिस की खास नजर है। ऐसे सभी व्यक्तियों के नाम-पते, परिवार, संपत्तियों और काम-धंधों की जानकारी, करीबियों का ब्यौरा और शासन-प्रशासन तथा राजनीतिक संबंधों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल जो जानकारियां मिली हैं, उससे टॉप टेन की सूची को अपग्रेड करके एक नई सूची तैयार की गई है। इस सूची में सबसे बड़ा बदमाश टिंकू कपाला बताया जा रहा है जिस पर एक लाख रुपये का इनाम है। 50-50 हजार रुपये और 25-25 हजार रुपये के दो-दो इनामी हैं। शेष 2500 रुपये के इनामी बदमाश रखे गए हैं। 

टॉप टेन में शामिल सभी बदमाशों से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारियां जुटाने के लिए संबंधित थाना प्रभारियों को लगाया गया है। पुलिस आयुक्त का कहना है कि टॉप टेन सूची व थानों स्तर के बड़े-छोटे बदमाशों के खिलाफ सख्त अभियान की रूपरेखा बनाई है। जल्द अपराधियों पर सख्ती नजर आएगी। मालूम हो कि राजधानी में टॉप टेन बदमाशों की लिस्ट काफी पुरानी थी। कमिश्नरेट लागू होने के बाद पुलिस आयुक्त ने इसे नये सिरे से तैयार करने के निर्देश दिए थे।

विकास दुबे को लेकर चल रही कार्रवाई की जानकारी ली

पुलिस आयुक्त ने मंगलवार शाम कृष्णानगर के एसीपी दीपक कुमार सिंह और इंस्पेक्टर डीके उपाध्याय के साथ ही क्राइम ब्रांच की टीम को बुलाकर कुख्यात विकास दुबे को लेकर चल रही कार्रवाई के बारे में जानकारी ली। उन्होंने वर्ष 2017 में एसटीएफ की तरफ से दर्ज आर्म्स एक्ट के मुकदमे के बाबत कई सवाल-जवाब किए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed