{"_id":"62b0d5560a210c1b725b20d5","slug":"many-new-facilities-in-shatabdi-phase-1-lucknow-news-lko6361011141","type":"story","status":"publish","title_hn":"शताब्दी फेज 1 में मिलेंगी कई सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शताब्दी फेज 1 में मिलेंगी कई सुविधाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब शताब्दी फेज-1 में ही मिलेगी इलाज और जांच की भी सुविधा
केजीएमयू के शताब्दी फेज-1 में भर्ती मरीजों को अब सभी जांचों और दवाओं की सुविधा एक ही छत के नीचे मिलेगी। इसके लिए उन्हें ट्रॉमा सेंटर या फिर मुख्य परिसर के चक्कर नहीं काटने होंगे। केजीएमयू के हॉस्पिटल एडवाइजरी बोर्ड ने इसका प्रस्ताव पास कर लिया है। जल्द ही इसे लागू कर दिया जाएगा।
शताब्दी फेज-1 में इस समय सर्जिकल गेस्ट्रोइंटेरोलॉजी, ट्रांसप्लांट, नेफ्रोलॉजी समेत कई विभागों का संचालन हो रहा है। सर्जरी से संबंधित विभाग होने की वजह से यहां 16 ऑपरेशन थियेटर भी हैं। यहां भर्ती मरीजों को सीटी स्कैन, एक्स-रे, खून की जांच आदि के लिए बाहर जाना पड़ता है। इसे देखते हुए केजीएमयू हॉस्पिटल एडवाइजरी बोर्ड ने अब सभी जांच और खून के साथ ही दवाओं की सुविधा एक ही छत के नीचे देने का फैसला किया है। यहां पर पोर्टेबल एक्स-रे मशीन के माध्मय से बेड पर ही मरीजों का एक्स-रे भी हो सकेगा। इसके साथ ही सीटी स्कैन के लिए स्थान चिह्नित कर लिया गया है। जल्द ही इसकी शुरुआत होगी।
सरकार के निर्देश पर बढ़ाई जा रहीं सुविधाएं
केजीएमयू के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. एसएन शंखवार ने बताया कि सरकार की ओर से संस्थान में मरीजों की सुविधा में बढ़ोत्तरी का निर्देश मिला था। उसी के तहत इसकी शुुुरुआत की जा रही है। जल्द ही शताब्दी में कई आधुनिक जांचों तथा सुविधाओं का शुभारंभ होगा।