{"_id":"649926aff4e1b85e4c043615","slug":"many-leaders-join-congress-in-lucknow-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Congress: बसपा के मंडल प्रभारी समेत कई नेता हुए कांग्रेसी, प्रांतीय अध्यक्ष बोले- बढ़ रहा कांग्रेस का प्रभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Congress: बसपा के मंडल प्रभारी समेत कई नेता हुए कांग्रेसी, प्रांतीय अध्यक्ष बोले- बढ़ रहा कांग्रेस का प्रभाव
Mon, 26 Jun 2023 11:18 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 26 Jun 2023 11:18 AM IST
सार
बसपा के मेरठ एवं सहारनपुर मंडल प्रभारी सहित कई नेता कांग्रेस में शामिल हो गए। इस मौके पर प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से प्रभावित होकर हर वर्ग कांग्रेस की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन
कांग्रेस में शामिल हुए नेता।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बसपा के मेरठ एवं सहारनपुर मंडल प्रभारी प्रवीन वरिष्ठ, लखनऊ के शिया कॉलेज के छात्र नेता तकी मेहंदी जैदी उर्फ फैजी ने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ली।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से प्रभावित होकर हर वर्ग कांग्रेस की ओर बढ़ रहा है। सदस्यता लेने वालों में प्रमुख रूप से सैय्यद अली अहमद, मोहम्मद उबैद, मो. फरदीन, शुभम बाजपेयी, दानिश जै़दी, मोहम्मद राहिल, अभिषेक गौतम, हामिद हुसैन, तरब रिज़वी, मोहम्मद रिज़वी, फैजान आब्दी, मोहसिन अब्बास, मोनिस आगा, मोहम्मद ग़ाजी, मेराज हुसैन, शादाब हुसैन, शफात हुसैन आदि शामिल थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भाजपा की चाल को देखते हुए अपने मोहरों को आगे बढ़ाएगी सपा, पार्टी ने पूरा किया होमवर्क
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - शिक्षित-गैर विवादित उम्मीदवारों की तलाश में बसपा के सिपहसालार, दलित-मुस्लिम समीकरण पर जोर
इस दौरान प्रदेश महासचिव प्रभारी प्रशासन दिनेश कुमार सिंह, पूर्व मंत्री डॉ. मसूद अहमद, राजेश सिंह काली आदि ने संबोधित किया।