{"_id":"6451f5ae5e90705ac609d374","slug":"many-leaders-alongwith-hemraj-verma-join-bjp-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: सपा के पूर्व विधायक हेमराज वर्मा व महिला आयोग की पूर्व सदस्य सहित कई नेता भाजपा में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: सपा के पूर्व विधायक हेमराज वर्मा व महिला आयोग की पूर्व सदस्य सहित कई नेता भाजपा में शामिल
Wed, 03 May 2023 07:07 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 03 May 2023 07:07 PM IST
सार
सपा के पूर्व विधायक हेमराज वर्मा सहित कई नेता बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। उन्हें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के साथ मौजूद पार्टी में शामिल होने वाले नेता।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा सरकार में मंत्री और पीलीभीत से सपा के लोकसभा प्रत्याशी रहे हेमराज वर्मा और उन्नाव के गंज मुरादाबाद की ब्लॉक प्रमुख संध्या पटेल ने बुधवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने उन्हें सदस्यता ग्रहण कराई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - कोई मसला 'विराट' और 'गंभीर ' नहीं, यूपी पुलिस ने मीम्स बनाकर डायल 112 का किया प्रमोशन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भगवा खेमे में वर्चस्व कायम रखने तो सपा के सामने वजूद की चुनौती, निकायों के नतीजे होंगे अहम
विज्ञापन
उन्नाव से सपा कार्यकर्ता विवेक सिंह पटेल, समाजवादी पार्टी की महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष व राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य शीला सिंह भी समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुई। भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में पूरे प्रदेश में भाजपा का परचम लहराएगा। उन्होंने कहा भाजपा सरकार पूरे देश में बिना भेदभाव के विकास कार्य करा रही है। नगर निकाय चुनाव के बाद प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य कराकर आधारभूत ढांचे को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुद्दाविहीन विपक्ष निकाय चुनाव में अपनी हार की आहट से हताश है। उसके नेता प्रचार के लिए नहीं निकल रहें।