फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Madurai Train Fire: Many Injured In Madurai Train Accident Are From Sitapur

Tamil Nadu Train Fire : सीतापुर जिले के 10 लोग ट्रेन में थे मौजूद, कई हुए घायल, दो की मौत की पुष्टि हुई

Sat, 26 Aug 2023 02:21 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Sat, 26 Aug 2023 02:21 PM IST
सार

Madurai Train Accident Today : मदुरै ट्रेन हादसे में सीतापुर के आठ लोगों के हताहत होने की जानकारी मिल रही है जबकि दो लोग लापता है। हादसे के समय सीतापुर के 10 लोग ट्रेन में सवार थे।

विज्ञापन
Madurai Train Fire: Many Injured In Madurai Train Accident Are From Sitapur
हादसे में मृतक शत्रु दमन सिंह व मिथिलेश सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन के पास जिस रेल कोच में आग लगने की घटना हुई उसमें सीतापुर के 10 लोग मौजूद थे। इन सभी की बुकिंग विजय लक्ष्मी नगर स्थित भसीन टूर एंड ट्रैवेल्स से की गई थी। 17 अगस्त से लेकर 30 अगस्त तक यह यात्रा प्रस्तावित थी। हादसे में जिले के शत्रु दमन सिंह (65) की मौत की सूचना मिली है।

विज्ञापन


जिले की आदर्श नगर निवासी मिथिलेश (50) भी इसी ट्रेन में थीं। उनकी भी मौत की पुष्टि हो गई है। उन्हें आज रामेश्वरम के दर्शन करने थे लेकिन इस हादसे की खबर आई। हादसे की खबर मिलते ही उनके घर में कोहराम मच गया। उनके दामाद ने बताया कि शनिवार को ट्रेन रामेश्वरम पहुंचती। उनकी सास रामेश्वरम दर्शन के लिए काफी उत्साहित थी लेकिन हमें हादसे में उनके गंभीर रूप से घायल होने की बात पता चल रही है। हम लोग लगातार कंट्रोल रूम से संपर्क में हैं। हालांकि, उनकी मौत की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। हादसे में मिथिलेश के पति शिव प्रताप घायल हैं। इसी तरह शत्रुदमन की पत्नी भी घायल हैं। दोनों का इलाज चल रहा है। जिले की नीरज मिश्रा व उनकी पत्नी सरोजनी गंभीर रूप से घायल हैं। शिवप्रताप की साली सुशीला सिंह भी गंभीर घायल हैं। सीतापुर एसडीएम सदर ज्ञानेंद्र द्विवेदी के स्टेनो अशोक प्रजापति व उनकी पत्नी अलका प्रजापति भी ट्रेन पर सवार थे। वह दोनों सुरक्षित हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मदुरै हादसे पर CM योगी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को दी जाएगी दो-दो लाख की आर्थिक मदद
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मधुमिता हत्याकांड: नौकर देशराज ने पूछताछ में खोल दिए सारे राज, उसे जिंदा रखने के लिए करनी पड़ी थी मशक्कत


जानकारी के मुताबिक लखनऊ से रामेश्वरम जा रही इस ट्रेन के प्राइवेट पार्टी कोच में आग लगी थी। मदुरै रेलवे स्टेशन के पास खड़ी ट्रेन के डिब्बे में आग लग गई। इस आग में झुलसकर 10 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही इस हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। आग टूरिस्ट कोच में लगी थी।

अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने की घटना की सूचना सुबह करीब 5.15 बजे मिली जब ट्रेन मदुरै यार्ड जंक्शन पर रुकी हुई थी। इस मामले में मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री से वार्ता की है।

ये लोग ट्रेन कोच में मौजूद थे
- शत्रुदमन सिंह
- सुशीला सिंह
- शिव प्रताप सिंह
- मिथिलेश सिंह
- अशोक प्रजापति
- अलका प्रजापति
- नीरज मिश्रा
- सरोजनी मिश्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed