{"_id":"65658e91fb0a0a414e0b86c3","slug":"many-injured-in-an-accident-on-baldirai-thana-in-amethi-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi: घने कोहरे के पहले दिन सड़क पर खड़े ट्रक से टकराई बस, पीछे से कार भी भिड़ी, 40 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi: घने कोहरे के पहले दिन सड़क पर खड़े ट्रक से टकराई बस, पीछे से कार भी भिड़ी, 40 यात्री घायल
Tue, 28 Nov 2023 12:25 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्दीराय (अमेठी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्दीराय (अमेठी)
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 28 Nov 2023 12:25 PM IST
सार
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हुए एक हादसे में यात्रियों से भरी एक बस सड़क पर पहले से ही खड़े एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में करीब 40 लोग घायल हो गए। इसी दौरान एक कार भी बस से टकरा गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद का एक दृश्य।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
घने कोहरे के पहले दिन ही पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर एक बस दुर्घटना में लगभग 40 यात्री घायल हो गए। 40 यात्रियों को लेकर जा रही बस मंगलवार सुबह करीब छह बजे एक्सप्रेस वे पर पहले से ही खड़े एक ट्रक से टकरा गई। इसके कुछ ही देर बाद एक तेज रफ्तार कार भी बस से पीछे से टकरा गई। हादसे में दो कार सवार भी घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के घायलों को यूपीडा गश्तीदल के कर्मचारियों ने एम्बुलेंस से अयोध्या के पिठला अस्पताल भेजवाया जहां से दर्जन भर गंभीर रूप से घायलों को अयोध्या मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। घटना अमेठी जिले के बाजार शुक्ल थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 68.900 पर सत्थिन के पास की है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र: सपा नेताओं ने नई नियमावली का किया विरोध, काले कपड़े पहनकर पहुंचे
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: घने कोहरे में डूबा यूपी, विजिबिलिटी हुई बेहद कम, असर गाड़ियों, ट्रेन और विमानों की रफ्तार पर
बस पर सवार एक घायल जगदीश प्रसाद (74) निवासी अरसा, आजमपुर थाना हंसवर ने बताया कि अंबेडकरनगर से निजी बस से शामली में संतराम पाल के कबीरपंथी आश्रम पर तीन दिन के भंडारे में शामिल होने के लिए मालीपुर, फूलपुर व टांडा आदि गांव के पास से पचास श्रद्धालु 26 नवम्बर को गए थे। वहां से रात में लौट रहे थे तभी हादसा हो गया।