{"_id":"5cdaace8bdec2207410e69ba","slug":"many-injured-in-an-accident-in-gauriganj-in-amethi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी: तेज रफ्तार ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर, 11 घायल, 5 की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी: तेज रफ्तार ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर, 11 घायल, 5 की हालत गंभीर
Tue, 14 May 2019 05:26 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 14 May 2019 05:26 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
अमेठी जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र से गुजरने वाले टांडा-बांदा हाइवे पर गुवावां मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने मैजिक को टक्कर मार दी। हादसे में मैजिक सवार 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में पांच की हालत नाजुक है। उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
घटना में मैजिक सवार कोहारन टोला नसीराबाद निवासी कन्हैयालाल (15), मुकेश (35), साक्षी (14), सुधा (10) व पुत्र शिवा (12), राधा (40), मुकेश का पुत्र विकास (05) के साथ पूरे नारायण मझवारा निवासी राम सागर (22) व उनकी पत्नी आरती (20), बस्तीदेई निवासी सुहैल अहमद (18) और जगदीशपुर निवासी इजहार अहमद (20) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह के प्रतिनिधि उमेश प्रताप सिंह ने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद कन्हैयालाल, मुकेश, इजहार अहमद, सुहैल व विकास की हालात नाजुक देख उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन