फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   many illegal clinics in city

Lucknow News: बगैर पंजीकरण चल रहीं तमाम सेक्स क्लीनिक

Tue, 07 Feb 2023 08:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Feb 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
many illegal clinics in city
शहर में मर्दाना कमजोरी के इलाज के नाम से खुली तमाम क्लीनिक बगैर पंजीकरण ही चल रही हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सीएमओ से इनकी सूची तलब की है, जिसके बाद अभियान चलाकर इन अवैध क्लीनिक का संचालन बंद कराने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ ऑफिस में करीब 1300 अस्पताल-क्लीनिक का पंजीकरण है। मगर इसमें कोई सेक्स क्लीनिक पंजीकृत नहीं है। कई आयुर्वेद-यूनानी डॉक्टर मरीजों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। मर्दाना ताकत बढ़ाने के नाम पर उन्हें स्टेराइड दे रहे हैं। चारबाग, नाका, नक्खास, ठाकुरगंज समेत अन्य इलाकों में यह अवैध क्लीनिक धड़ल्ले से चल रही हैं। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल के मुताबिक, सभी क्लीनिक का रिकॉर्ड जुटाया जा रहा है, जिसके बाद जिला प्रशासन की टीम संग इन क्लीनिक को सील कराया जाएगा।
विज्ञापन

57 झोलाछाप डॉक्टर चिह्नित, मगर कार्रवाई ठंडे बस्ते में
हालांकि यह कोई पहली बार नहीं है जब अवैध क्लीनिक के खिलाफ सीएमओ ऑफिस कार्रवाई का दावा कर रहा है। जनवरी में 57 झोलाछाप डॉक्टरों की सूची सीएमओ ऑफिस में तैयार की गई थी। आरोप था कि बिना डिग्री धारक ये तमाम डॉक्टर मरीजों को भर्ती करने संग उनकी माइनर सर्जरी तक क्लीनिक पर ही करते हैं। इन झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से बीते साल कई लोगों की जान तक चली गई थी। शासन से झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई के आदेश आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हुआ। सीएमओ ऑफिस ने सभी सीएचसी प्रभारियों ने उनके क्षेत्र में आने वाले झोलाछाप डॉक्टरों की सूची मांगी। 19 सीएचसी के जरिये करीब 57 झोलाछाप डॉक्टरों की सूची सीएमओ ऑफिस भेजी गई है। हालांकि अभी तक किसी झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ विभाग ने कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed