फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Many flyte cancelled

दिल्ली, मुम्बई सहित सऊदी से आने वाले विमान कैंसिल, 12 देरी की शिकार

Tue, 22 Dec 2020 02:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
Many flyte cancelled
कोहरे के चलते दिल्ली-मुंबई की कई फ्लाइटें निरस्त, 12 उड़ानें हुईं लेटलतीफ
विज्ञापन

अचानक बदले मौसम के मिजाज से आमजन के आवागमन की सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हैं। सोमवार को घने कोहरे के चलते दिल्ली व मुंबई की फ्लाइटें निरस्त रहीं।
साथ ही दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बंगलूरू, हैदराबाद के करीब दर्जनभर विमान लेटलतीफी के शिकार हुए। मंगलवार को लखनऊ से बंगलूरू के बीच इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल रहेगी। दूसरी ओर, नौचंदी एक्सप्रेस समेत 20 ट्रेनें साढ़े छह घंटे तक लेट रहीं।
चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कोहरे के चलते विमानों का संचालन बाधित हो रहा है। लखनऊ से दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू, कोलकाता, हैदराबाद के बीच उड़ान भरने वाले विमान जहां देरी के शिकार हो रहे हैं, वही कई फ्लाइट निरस्त भी कर दी गईं।
विज्ञापन

इसमें लखनऊ से दिल्ली के बीच उड़ान भरने वाली गोएयर की फ्लाइट (176) करीब 55 मिनट की देरी से उड़ान भर सकी।
ऐसे ही एयर इंडिया की फ्लाइट (412) घंटेभर, इंडिगो की फ्लाइट (2587) एक घंटा 23 मिनट की देरी से लखनऊ से उड़ान भर सकी।
लखनऊ से मुंबई जाने वाली गो एयर की फ्लाइट (419) सवा घंटे देरी और मुंबई से लखनऊ आने वाली फ्लाइट भी लेट पहुंची।
इसी क्रम में लखनऊ से कोलकाता जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट (6244) भी 42 मिनट लेट रवाना हो सकी।
जबकि लखनऊ से बंगलूरू जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट (622) आधा घंटा, इंडिगो की फ्लाइट (279) पौने दो घंटे, लखनऊ से हैदराबाद जाने वाली गोएयर की फ्लाइट (558) दो घंटे, इंडिगो की हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट (365) 2 घंटे 15 मिनट और हैदराबाद से लखनऊ आने वाली गोएयर की फ्लाइट (557) भी पौने दो घंटे लेट हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये विमान रहे निरस्त
सोमवार को लखनऊ से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट (1914), दिल्ली से लखनऊ आने वाली फ्लाइट (1922), मुंबई से लखनऊ आने वाली गो एयर की फ्लाइट (397) निरस्त रही।
आज कैंसिल रहेंगे ये विमान
लखनऊ से बंगलूरू के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट (279) मंगलवार को निरस्त रहेगी। बंगलूरू से लखनऊ आने वाली इंडिगो की फ्लाइट (651) भी कैंसिल रहेगी।
सऊदी से आने वाले ये विमान फिलहाल रहेंगे निरस्त
इस बीच सऊदी अरब से सीधे लखनऊ और वाया दिल्ली लखनऊ आने वाले विमान सोमवार को निरस्त रहे। इसमें सऊदी के दम्माम से लखनऊ आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट (1914) और रियाद से दिल्ली लखनऊ आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट (1912) कैंसिल कर दी गई। इससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। इन विमानों को कोरोना के चलते फिलहाल हफ्तेभर के लिए सऊदी सरकार ने निरस्त किया है, जिसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

कोहरे से प्रभावित 305 रेलवे स्टेशन
कोहरे के चलते उत्तर, पूर्वोत्तर रेलवे के 305 से ज्यादा स्टेशन प्रभावित हुए। यहां से चलने वाली गाड़ियां लेटलतीफी की शिकार हुईं। इसमें प्रमुख रूप से नौचंदी एक्सप्रेस तीन घंटे, पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस 2.30 घंटे, पद्मावत स्पेशल दो घंटे, एसी एक्सप्रेस 1.30 घंटे, पार्सल स्पेशल 6.30 घंटे, अर्चना एक्सप्रेस व लखनऊ मेल 1.30 घंटे, चंडीगढ़ एक्सप्रेस 1.15 घंटे लेट आई। इनके अतिरिक्त करीब दर्जन भर गाड़ियां आधे घंटे से लेकर एक घंटे तक देरी से पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed