फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   many dies and falls ill due to allegedly drinking poisonous alcohol police investigation going on

लखनऊ: शराब पीने से तीन की मौत, दो अन्य की हालत गंभीर, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

Fri, 13 Nov 2020 01:34 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Fri, 13 Nov 2020 01:34 PM IST
विज्ञापन
many dies and falls ill due to allegedly drinking poisonous alcohol police investigation going on
घटना के बाद जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के ग्रामीण इलाके बंथरा में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत का मामला सामने आया है, जबकि दो अन्य गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस का कहना है कि इन लोगों की मौत शराब पीने से हुई है, लेकिन शराब जहरीली थी या नहीं इसकी जानकारी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मिल सकेगी ।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त (मध्य) सोमेन बर्मा ने बताया कि बंथरा के रसूलपुर गांव निवासी सुंदरलाल(35), अच्छे और लतीफ नगर निवासी राजकुमार(32) ने गुरुवार देर शाम देशी शराब खरीदकर पी थी। इसके अलावा दो अन्य लोगों ने भी शराब पी थी ।
विज्ञापन


वर्मा ने बताया कि देर रात इन पांचों की तबीयत खराब हो गई और इन्हें पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सुंदरलाल, अच्छे और राजकुमार की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दो अन्य में से एक को गंभीर हालत होने पर किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इन लोगों ने जो शराब पी थी वह जहरीली थी या इनकी मौत अधिक शराब पीने के कारण हुई है, इसका पता पोस्टमॉर्टम के बाद ही चल सकेगा । तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है ।


इस मामले में डीएम अभिषेक प्रकाश ने मजिस्टरेट्रीयल जांच के आदेश दिए हैं। मामले में एफआईआर दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस दुकान को भी सील कर लिया गया है, जहां से शराब खरीदी गई थी। एडीएम पूर्वी मामले की जांच कर जल्द ही रिपोर्ट सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed