फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   many died because of accident in Bahraich.

बहराइच: हादसों में कई परिवारों की होली हुई बेरंग, सरयू में नहाने गए पांच लोगों की डूब कर हुई मौत

Sat, 19 Mar 2022 04:59 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Sat, 19 Mar 2022 04:59 PM IST
सार

होली में अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों से कई परिवारों का त्योहार बदरंग हो गया। कई की मौतें नदी में डूबने से हुईं तो कई की मौत सड़क हादसों में हुई है।

विज्ञापन
many died because of accident in Bahraich.
हादसे की जानकारी पर इकट्ठा हुए ग्रामीण। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहराइच जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई घटना से कई घरों की होली बदरंग हो गई। जिले में अलग-अलग स्थानों पर होली खेलने के बाद सरयू नदी में नहाने के दौरान पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो की तलाश की जारी है। वहीं अलग-अलग सड़क हादसों में आठ से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  

विज्ञापन


मोतीपुर थाना क्षेत्र के कंजडवा गांव निवासी तीन बच्चे गांव के पास सरयू नदी में होली खेलने के बाद नहाने गए थे। पानी गहरा होने के कारण दो बच्चे नदी में डूब गए। तीसरा बच्चा किसी तरह नदी से निकलकर बाहर आया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर आनन-फानन में गांव के लोग नदी की ओर भागे लेकिन तब तक दोनों बच्चे नदी की में डूब चुके थे जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान जीशान (14) पुत्र जहीर व अतीक (13) पुत्र नसीम के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों द्वारा दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं नवाबगंज से होली खेलकर घर जा रहे दो युवकों की सड़क किनारे गड्ढे में भरे पानी में गिरने से मौत हो गई। नवाबगंज थानाध्यक्ष रामसमुझ प्रभाकर ने बताया कि शुक्रवार शाम क्षेत्र के तुराब गांव व सनमन गांव के पास बाइक पर दो युवक कस्बा नवाबगंज  से वापस अपने घर मुर्चहवा थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती जा रहे थे। दोनों युवक नशे में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों की पहचान कुलदीप (25) पुत्र ननकू सोनकर व विश्राम सोनकर (23) पुत्र बलिराम निवासी मुर्चहवा थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती के रूप में हुई है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं सुजौली थाना क्षेत्र के बेल्हनपुरवा निवासी 20 वर्षीय सोहित पुत्र बदलूराम नहर में अपने दोस्तों के साथ नहाने गए थे। नहाते समय वह नहर मे डूब गए। नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण उसको ढूंढा नही जा सका।

सिंचाई विभाग की मदद से पानी कम करने के बाद 18 घंटे बाद शनिवार को युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुजौली थाना क्षेत्र के मोरहवा गांव निवासी लाजो (19) पुत्री मनोहर नदी के किनारे शौच के लिए गई थी। अचानक पैर फिसलने से वह नदी में गिर गई और डूब गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चहलवा प्रीतम निषाद ने बताया कि युवती नदी में गिर जाने के कारण बह गई। तलाश की जा रही है।

दो बचे, एक की तलाश जारी

जरवलरोड थाना क्षेत्र के सुरजीपुरवा गांव निवासी हर्षित (19) पुत्र कौशल सिंह होली खेलने के बाद अपने दोस्तों के साथ घाघरा नदी में नहाने गए थे। गहरे पानी में जाने के कारण हर्षित डूब गए जबकि दोनों दोस्त किसी तरह बाहर निकले और घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलते ही कैसरगंज एसडीएम महेश कुमार कैथल, सीओ कमलेश सिंह मौके पर पहुंचे। शनिवार को भी युवक का शव बरामद नहीं हो सका। युवक के शव को तलाशने के लिए गोताखोरों की टीम लगाई गई। 

सड़क हादसे में आठ घायल
खैरीघाट थाना क्षेत्र के अलीनगर कला निवासी असलम (40) पुत्र ढोढे खां अपनी बाइक से नानपारा की तरफ जा रहे थे तभी थाना क्षेत्र के कोटवा के पास रंग खेल रहे लोगों को देख युवक बाइक लेकर भागने लगा और अनियंत्रित होकर साइकिल से टकरा गया। जिससे गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

वहीं, शहर के अस्पताल चौराहे पर भी आपस में बाइक भिड़ने के कारण अशोक, दिलीप, राजकुमार व छोटू भी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल लाया गया। जहां पर मरहम पट्टी करने के बाद चिकित्सकों ने घर भेज दिया। बहराइच-नानपारा हाईवे पर भी अनियंत्रित होकर बाइक पलटने से तीन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed