फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Many colors of love seen in Kasap

Lucknow News: कसप में दिखे प्रेम के कई रंग

Mon, 18 Nov 2024 03:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 18 Nov 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Many colors of love seen in Kasap
नाटक कसप का मंचन करते कलाकार।
लखनऊ। कुमाऊंनी में एक शब्द है ‘कसप’ जिसका अर्थ होता है ‘क्या मालूम’। ऐसी ही अनिश्चितताओं को समेटे एक असफल प्रेम कहानी पर आधारित नाटक कसप का मंचन रविवार शाम एसएनए में किया गया।
विज्ञापन


मनोहर श्याम जोशी द्वारा लिखित और पुरुषोत्तम शाक्य द्वारा निर्देशित नाटक कसप में नायक एक संघर्षशील साहित्यकार और अनाथ देवीदत्त उर्फ डीडी है। मुंबई फिल्म जगत में अपनी पैठ बनाने की कोशिश कर रहे डीडी को अल्मोड़ा पहाड़ों की रहने वाली एक अल्हड़ लड़की, बेबी उर्फ मैत्रेय से प्रेम हो जाता है। शुरुआती सामाजिक अड़चनों के बाद बेबी के पिता इस शादी के लिए राजी भी हो जाते हैं।
विज्ञापन



इसी बीच देवीदत्त, बेबी से बेवफाई कर एक खूबसूरत फ्रांसीसी प्रोड्यूसर गुलनार के चक्कर में पड़कर अमेरिकी विश्वविद्यालय में दाखिले की योजना बनाने लगता है। बेबी का दिल टूट जाता है और वो रिश्ता खत्म कर देती है। अपनी बाकी की जिंदगी वह विदुषी मैत्रेय की तरह किताबों संग गुजारती है। दुखांत से भरे इस नाटक ने दर्शकों को भावुक कर दिया। मंच पर अदाकारों में ज्योति पांडेय, पुरुषोत्तम शाक्य, चारू शुक्ला, ओशन वत्स, काजल वर्मा, अनुपम मल्होत्रा, हर्ष पाल, सोनी पाल, पंकज कश्यप, मानसी जायसवाल के अभिनय को दर्शकों ने सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed