{"_id":"5f97ccf88ebc3e9bb350bb18","slug":"many-bsp-leaders-join-samajwadi-party-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा के दिग्गज नेता त्रिभुवन दत्त व पूर्व केंद्रीय मंत्री सहित कई कार्यकर्ता सपा में शामिल, अखिलेश ने दिलाई सदस्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा के दिग्गज नेता त्रिभुवन दत्त व पूर्व केंद्रीय मंत्री सहित कई कार्यकर्ता सपा में शामिल, अखिलेश ने दिलाई सदस्यता
Tue, 27 Oct 2020 01:09 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 27 Oct 2020 01:09 PM IST
विज्ञापन
मंच पर मौजूद अखिलेश यादव व अन्य नेता।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुजन समाज पार्टी के दिग्गज नेता व कोऑर्डिनेटर पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम शेरवानी सहित कई नेता व कार्यकर्ता मंगलवार को सपा में शामिल हो गए।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई। हरदोई के शाहाबाद से बसपा विधायक रहे आसिफ उर्फ बब्बू खां व हापुड़ की धौलाना सीट से बसपा विधायक असलम चौधरी की पत्नी भी सपा में शामिल हो गईं।
इस मौके पर अखिलेश यादव ने प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि कोरोना काल में सरकार ने अपनी पूरी जिम्मेदारी नहीं निभाई। पूरी दुनिया कोरोना से लड़ रही है और यूपी में टेस्ट कम हो रहे हैं। मरीजों को इलाज नहीं मिल रहा है। मंत्री, विधायक व अधिकारियों की कोरोना से मौत हुई है।
विज्ञापन
वहीं, प्रदेश में निवेश को लेकर सरकार द्वारा किए जा रहे दावों पर अखिलेश यादव ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि दो बार भूमि पूजन हुआ, एमओयू हुआ पर जमीन पर कुछ भी नहीं नजर आ रहा है।
अखिलेश ने कहा कि सपा सरकार में 1090 और 112 जैसी योजनाएं शुरू की गईं थीं जिनका लाभ इस सरकार में जनता को नहीं मिल पा रहा है। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं। वहीं, उपचुनाव में प्रचार पर न जाने पर उन्होंने कहा कि जब चुनाव परिणाम आएंगे तब बात करेंगे।