फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Manthan 3 in IIM Lucknow.

टैक्स रेट कम करने से यूपी को मिलेगा फायदा, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sun, 22 Sep 2019 11:41 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 22 Sep 2019 11:41 AM IST
विज्ञापन
Manthan 3 in IIM Lucknow.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत सरकार द्वारा उद्योग जगत के लिए टैक्स रेट कम करने को ऐतिहासिक कदम बताया और कहा कि इससे भारत निवेश के नए हब के रूप में विकसित होगा जिसका लाभ उत्तर प्रदेश को भी होगा और प्रदेश में रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी लखनऊ के आईआईएम में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस समय पूरी दुनिया में मंदी का माहौल है ऐसे में टैक्स रेट कम होने से निवेशक आकर्षित होंगे और अर्थव्यवस्था को बड़ा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अमेरिका चीन ट्रेड वार का लाभ भारत को मिलेगा। अभी तक जो निवेश चीन जा रहा था अब भारत आएगा क्योंकि एशिया में टैक्स रेट भारत में सबसे कम हैं जो देश की अर्थव्यवस्था को पांच ट्रिलियन की बनाने की ओर एक बड़ा कदम साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यूपी में पिछले ढाई वर्षों भारी निवेश आया है और अब टैक्स रेट कम होने से इसमें और वृद्घि होगी।


दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके मंत्रियों के लिए रविवार को भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), लखनऊ में लीडरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम ‘मंथन-3’ का आयोजन किया गया है। जिसमें मुख्यमंत्री योगी व उनकी कैबिनेट के सहयोगी भाग ले रहे हैं।



सभी मंत्री कालीदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री के सरकारी आवास से वॉल्वो बस से आईआईएम पहुंचे। कार्यक्रम में एक के बाद एक कई सत्रों का आयोजन किया जाएगा।

8 व 15 सितंबर को मंथन के दो संस्करण पूरे हो चुके हैं। इनमें प्रदेश के विकास से संबंधित सवालों को लेकर मंत्रियों के लिए ब्रेन स्टॉर्मिंग सेशन चलाया गया। मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम को काफी उपयोगी बता चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed