{"_id":"676e065b34e72f72500dae44","slug":"manmohan-singh-congressmen-of-the-state-expressed-grief-the-former-prime-minister-considered-a-special-relat-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनमोहन सिंह: प्रदेश के कांग्रेसियों ने जताया दुख, यूपी से खास रिश्ता मानते थे पूर्व प्रधानमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनमोहन सिंह: प्रदेश के कांग्रेसियों ने जताया दुख, यूपी से खास रिश्ता मानते थे पूर्व प्रधानमंत्री
Fri, 27 Dec 2024 07:13 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Fri, 27 Dec 2024 07:13 AM IST
सार
Manmohan Singh: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर प्रदेश के कांग्रेसियों ने गहरा शोक जताया है। विधानसभाध्यक्ष सतीश महाना और भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने भी शोक जताया।
विज्ञापन
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह
- फोटो : एक्स@AmbRus_India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह यूपी के कार्यकर्ताओं को लेकर बेहद उत्साहित रहते थे। वह उत्तर प्रदेश के लोगों से मिलते तो अलग-अलग शहरों और कारोबार की स्थितियां के बारे में बातचीत करते। इस बातचीत में आर्थिक सुधार का दृष्टिकोण समाहित होता ता था। वह जानना चाहते कि आम आदमी को कैसे राहत पहुंचाई जाए। प्रधानमंत्री रहते हुए वह गोरखपुर और कानपुर भी आए और उत्तर प्रदेश से अपना गहरा नाता बताया था। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमर नाथ अग्रवाल बताते हैं कि पूर्व प्रधानमंत्री से दिल्ली में वर्ष 2009 में मुलाकात हुई थी। वह उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों के व्यापार के बारे में बातचीत को उत्सुक रहे। वह गोरखपुर में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान भी आए थे। पूर्वांचल की समृद्धि के लिए अतिरिक्त पैकेज की वकालत की थी।
कानपुर रैली में किया था जिक्र
2014 में वह देश के प्रधानमंत्री थे कानपुर में तत्कालीन केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल के लिए वह रैली करने कानपुर आए थे। मैं उस सभा का संयोजक था। डॉक्टर मनमोहन सिंह मुलाकात हुई ।उनका प्रधानमंत्री के पद पर रहते हुए विनम्र व्यवहार, शालीनता ने मुझे विशेष प्रभावित किया । संगठन से ना होते हुए भी संगठन के कार्यकर्ताओं के प्रति उनका प्रेम और स्नेह अपार था। उनकी विनम्रता उनका दुलार हम सबको याद आता रहेगा। उसके बाद 2016 में डॉ मनमोहन सिंह से मैं मिला। वह हमेशा कांग्रेस और देश की अर्थव्यवस्था को लेकर सजग रहते थे। उनका जो प्यार था, जो शैली थी, जो विनम्रता थी वह असल में उनके आभूषण थे।
कांग्रेस नेताओं ने जताया शोक
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, निवर्तमान संगठन महासचिव अनिल यादव, दिनेश सिंह, अनामिका यादव, पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव, राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज आलम आदि ने शोक जताया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हम लोगों ने मार्ग दर्शक खो दिया है, जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती है। विधानसभाध्यक्ष सतीश महाना और भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने भी शोक जताया।