{"_id":"624b4ee666c197437231bd52","slug":"manish-murder-case-three-storey-building-of-inspector-accused-of-murder-will-be-turned-into-rubble","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनीष हत्याकांड : हत्या के आरोपी इंस्पेक्टर का तीन मंजिला भवन मलबे में होगा तब्दील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनीष हत्याकांड : हत्या के आरोपी इंस्पेक्टर का तीन मंजिला भवन मलबे में होगा तब्दील
Tue, 05 Apr 2022 01:32 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 05 Apr 2022 01:32 AM IST
सार
कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की गोरखपुर के एक होटल में पीटकर हत्या करने के आरोपी इंस्पेक्टर के लखनऊ स्थित मकान को तोड़ने का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। एलडीए के अधिकारियों का कहना है कि इस तीन मंजिला मकान को पूरी तरह मलबे में तब्दील कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
मनीष गुप्ता हत्याकांड।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की गोरखपुर के एक होटल में पीटकर हत्या करने के आरोपी इंस्पेक्टर के लखनऊ स्थित मकान को तोड़ने का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। एलडीए के अधिकारियों का कहना है कि इस तीन मंजिला मकान को पूरी तरह मलबे में तब्दील कर दिया जाएगा।
बीते रविवार को आरोपी इंस्पेक्टर जगत नारायण सिंह, प्रिंस सहित अन्य के भूखंड संख्या 8 ए देवराजी विहार, सरायशेख सतरिख रोड चिनहट लखनऊ के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलना शुरू हुआ था। कार्रवाई सोमवार को भी जारी रही। प्रवर्तन जोन एक के जोनल अधिकारी अमित राठौर ने बताया कि बगैर नक्शा पास कराए तीन मंजिला भवन का अवैध निर्माण करा लिया गया था।
विहित न्यायालय ने इसे ध्वस्त किए जाने का आदेश दिया था। अमित राठौर ने बताया कि सोमवार को भी मजदूर लगाकर ध्वस्तीकरण का काम जारी रखा गया। इस दौरान मकान के बड़े हिस्से की दीवारें तोड़ दी गईं और छत पर ड्रिल मशीन के जरिये तोड़फोड़ का काम किया गया। उन्होंने बताया कि जल्द ही इस पूरे अवैध निर्माण को पूरी तरह ढहा दिया जाएगा।