{"_id":"619bdf275fef4c3b0a1c884c","slug":"manish-gupta-murder-cbi-will-record-statements-of-friends-of-businessman","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनीष गुप्ता मौत मामला: सीबीआई दर्ज करेगी कारोबारी के दोस्तों के बयान, इसी सप्ताह दफ्तर में बुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनीष गुप्ता मौत मामला: सीबीआई दर्ज करेगी कारोबारी के दोस्तों के बयान, इसी सप्ताह दफ्तर में बुलाया
Mon, 22 Nov 2021 11:49 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 22 Nov 2021 11:49 PM IST
सार
राज्य सरकार की सिफारिश पर मनीष गुप्ता मामले की जांच सीबीआई ने शुरू की है। इस मामले में सीबीआई जेल में बंद उन पुलिस कर्मियों के भी बयान लेगी जिनपर घटना को अंजाम देने का आरोप है। साथ ही मनीष के गोरखपुर में रहने वाले दोस्तों के भी बयान दर्ज कर सकती है।
विज्ञापन
manish gupta murder case
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर में हुई मनीष गुप्ता की हत्या के मामले में सीबीआई मनीष के उन साथियों से पूछताछ करेगी जो घटना वाले दिन मनीष के साथ होटल में ठहरे थे। सीबीआई ने मनीष के दोनों दोस्त हरबीर सिंह और प्रदीप सिंह को इसी सप्ताह लखनऊ बुलाया है। यह दोनों ही व्यक्ति गुरुग्राम के रहने वाले हैं।
जानकारी के अनुसार राज्य सरकार की सिफारिश पर मनीष गुप्ता मामले की जांच सीबीआई ने शुरू की है। इस मामले में सीबीआई जेल में बंद उन पुलिस कर्मियों के भी बयान लेगी जिनपर घटना को अंजाम देने का आरोप है। साथ ही मनीष के गोरखपुर में रहने वाले दोस्तों के भी बयान दर्ज कर सकती है।
बता दें कि सितंबर महीने के अंत में मनीष गुप्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मूल रूप से कानपुर के रहने वाले मनीष के परिजनों को भारी मुआवजा मिला था। परिजनों की मांग पर ही प्रदेश सरकार ने इस पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की थी। 2 नवंबर को सीबीआई की लखनऊ स्थित स्पेशल क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज कर इस मामले की जांच शुरू की थी।