{"_id":"6181653fe6040042530a5182","slug":"manish-gupta-murder-case-cbi-filed-report-investigation-started-manish-was-murdered-in-gorakhpur-policemen-are-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनीष गुप्ता हत्याकांड : सीबीआई ने रिपोर्ट दर्ज कर शुरू की जांच, गोरखपुर में हुई थी हत्या, पुलिसवालों पर है आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मनीष गुप्ता हत्याकांड : सीबीआई ने रिपोर्ट दर्ज कर शुरू की जांच, गोरखपुर में हुई थी हत्या, पुलिसवालों पर है आरोप
Wed, 03 Nov 2021 10:31 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 03 Nov 2021 10:31 AM IST
सार
चर्चित मनीष गुप्ता हत्याकांड में मंगलवार को सीबीआई ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीबीआई ने उनकी पत्नी मीनाक्षी की तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया है। इसमें तीन नामजद और तीन अज्ञात पुलिसवालों को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
मनीष गुप्ता हत्याकांड
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चर्चित मनीष गुप्ता हत्याकांड की सीबीआई जांच शुरू हो गई है। सीबीआई ने मंगलवार को लखनऊ की स्पेशल क्राइम ब्रांच यूनिट में एफआईआर दर्ज कर ली है। सीबीआई ने मनीष की पत्नी मीनाक्षी की ओर से गोरखपुर के रामगढ़ ताल थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर को आधार बनाया है। इसलिए केस में इंस्पेक्टर जगत नारायण सिंह, दरोगा अक्षय मिश्रा, दरोगा विजय यादव व तीन अज्ञात पुलिसकर्मियों को आरोपी बनाया है।
विज्ञापन
सीबीआई अब नए सिरे से एक-एक बिंदु पर पड़ताल करेगी। जल्द ही गोरखपुर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण भी करेगी। गौरतलब है कि कानपुर के कारोबारी मनीष की 27 सितंबर को गोरखपुर में पुलिसकर्मियों द्वारा पीट पीटकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के आरोप में इंस्पेक्टर समेत छह पुलिसकर्मी जेल भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
अब तक एसआईटी कर रही थी जांच
अभी तक इस मामले की जांच एसआईटी कर रही थी। एसआईटी सभी छह आरोपियों को जेल भेज चुकी है। तमाम अहम साक्ष्य भी जुटाए हैं। केवल चश्मदीदों के कोर्ट में बयान होने बाकी थे। अब जांच सीबीआई अपने स्तर से करेगी।
विज्ञापन
मीनाक्षी बोलीं... अब न्याय मिलने का भरोसा
एफआईआर दर्ज होने के बाद मीनाक्षी ने कहा कि अब उनको भरोसा है कि न्याय मिलेगा। दोषियों को सजा मिलेगी। अब सरकार ने उन सभी मांगों को पूरा कर दिया है, जो उन्होंने मांगी थीं।