{"_id":"66f2a5837e18eacdc10d0e40","slug":"manhandling-in-sgpgi-will-be-investigated-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआई में मारपीट: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जांच कर एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीआई में मारपीट: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जांच कर एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, होगी कार्रवाई
Tue, 24 Sep 2024 05:11 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 24 Sep 2024 05:11 PM IST
सार
पीजीआई में मारपीट का उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संज्ञान लिया है और जांच कर मामले की रिपोर्ट को एक सप्ताह में प्रेषित करने का ओदश दिया है। मामले में कार्रवाई की बात कही गई है।
विज्ञापन
एसजीपीजीआई।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ के एसजीपीजीआई में तैनात गार्डों द्वारा मरीज के तीमारदारों से गालीगलौज एवं मारपीट की घटना का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने संज्ञान लिया है। उन्होंने प्रकरण की जांच कर एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश अस्पताल प्रशासन को दिए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सोमवार को गोसाईगंज थाना क्षेत्र के सठवारा गांव में रहने वाले अनिकेत सिंह अपनी नानी गायत्री देवी के इलाज के लिए एसजीपीजीआई पहुंचे थे। डॉक्टर को दिखाने के बाद वे बेसमेंट में बने एचआरएफ में दवा लेने के लिए लाइन में लग गए। कुछ देर बार अनिकेत टायलेट गए और अपने मामा आशुतोष सिंह को लाइन में खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
बताते हैं कि कुछ देर बाद एक गार्ड आया और आशुतोष से पर्ची दिखाने की बात कही। आशुतोष ने कहा कि पर्ची भांजे अनिकेत के पास है। आरोप है कि गार्ड ने गालीगलौज करते हुए मारपीट कर दी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ और खबर समाचार पत्रों में प्रकाशित हुई।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने इसका संज्ञान लिया और प्रकरण की जांच के आदेश जारी किए। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर जांच रिपोर्ट प्रेषित की जाए। जांच रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।