फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Manhandling in SGPGI will be investigated.

पीजीआई में मारपीट: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जांच कर एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, होगी कार्रवाई

Tue, 24 Sep 2024 05:11 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 24 Sep 2024 05:11 PM IST
सार

पीजीआई में मारपीट का उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संज्ञान लिया है और जांच कर मामले की रिपोर्ट को एक सप्ताह में प्रेषित करने का ओदश दिया है। मामले में कार्रवाई की बात कही गई है।

विज्ञापन
Manhandling in SGPGI will be investigated.
एसजीपीजीआई। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी लखनऊ के एसजीपीजीआई में तैनात गार्डों द्वारा मरीज के तीमारदारों से गालीगलौज एवं मारपीट की घटना का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने संज्ञान लिया है। उन्होंने प्रकरण की जांच कर एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश अस्पताल प्रशासन को दिए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


सोमवार को गोसाईगंज थाना क्षेत्र के सठवारा गांव में रहने वाले अनिकेत  सिंह अपनी नानी गायत्री देवी के इलाज के लिए एसजीपीजीआई पहुंचे थे। डॉक्टर को दिखाने के बाद वे बेसमेंट में बने एचआरएफ में दवा लेने के लिए लाइन में लग गए। कुछ देर बार अनिकेत टायलेट गए और अपने मामा आशुतोष सिंह को लाइन में खड़ा कर दिया।
विज्ञापन


बताते हैं कि कुछ देर बाद एक गार्ड आया और आशुतोष से पर्ची दिखाने की बात कही। आशुतोष ने कहा कि पर्ची भांजे अनिकेत के पास है। आरोप है कि गार्ड ने गालीगलौज करते हुए मारपीट कर दी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ और खबर समाचार पत्रों में प्रकाशित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने इसका संज्ञान लिया और प्रकरण की जांच के आदेश जारी किए। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर जांच रिपोर्ट प्रेषित की जाए। जांच रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed