{"_id":"6563237704e19179e508c8b8","slug":"management-guru-naveen-krishna-rai-gave-advise-for-industrial-development-of-lucknow-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: जिला उद्योग बन्धु समिति की हुई बैठक, आईआईएम के नवीन कृष्ण राय ने दिए औद्योगिक विकास के टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: जिला उद्योग बन्धु समिति की हुई बैठक, आईआईएम के नवीन कृष्ण राय ने दिए औद्योगिक विकास के टिप्स
Sun, 26 Nov 2023 04:22 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला टीम डिजिटल, लखनऊ
अमर उजाला टीम डिजिटल, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 26 Nov 2023 04:22 PM IST
सार
जिला प्रशासन की इस नूतन पहल पर आईआईएम इंदौर के प्रस्तुतीकरण के जनपद उद्यमियों द्वारा भूरि-भरि प्रशंसा की गयी एवं जिलाधिकारी को इस दूरदर्शी पहल के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
विज्ञापन
Naveen Krishna Rai
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिलाधिकारी लखनऊ सूर्य पाल गंगवार के अभिनव पहल पर उद्योग बन्धु समिति की बैठक में आईआईएम इन्दौर के मैनेजर और मैनेजमेंट गुरु नवीन कृष्ण राय द्वारा ऑनलाइन प्रतिभाग करते हुए ग्रामिक नामक इकाई की सक्सेज स्टोरी का विश्लेषण किया गया। इसके माध्यम से उन्होंने इस विषय पर प्रकाश डाला कि आख़िर लखनऊ जनपद की एमएसएमई इकाईयां किस प्रकार उद्योगों में तकनीकी, मार्केटिंग, ब्रांडिंग आदि के माध्यम से तेजी से प्रगति कर सकती हैं। नवीन ने बैठक में उपस्थित जनपद के उद्यमियों के विभिन्न प्रश्नों का उत्तर देते उनकी जिज्ञासाओं का भी समाधान किया गया।
विज्ञापन
जिला प्रशासन की इस नूतन पहल पर आईआईएम इंदौर के प्रस्तुतीकरण के जनपद उद्यमियों द्वारा भूरि-भरि प्रशंसा की गयी एवं जिलाधिकारी को इस दूरदर्शी पहल के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। उक्त के बाद बैठक में निवेश मित्र पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों के सम्बन्ध में भी चर्चा की गई। चर्चा के उपरान्त कुछ विभागों के स्तर पर प्रकरण लम्बित पाये गये जिस पर जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि शीघ्र ही उद्यमियों को हैण्डहोल्डिंग करते हुए लम्बित प्रकरणों को निस्तारित किया जाय तथा प्रत्येक सप्ताह पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों के निस्तारण करने की कार्यवाही की जाए।
विज्ञापन
बैठक में जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त उद्योग, सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम, अधिशासी अभियन्ता विद्युत, एलडीए, तथा उद्योग से सम्बन्धित अन्य विभागों के प्रतिनिधि एवं विभिन्न औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारी एवं उद्यमीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन