{"_id":"5d3c1cd08ebc3e6c940d072d","slug":"man-tried-to-rape-his-niece-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः भाई की मौत के बाद वकील ने परिवार पर ढाए जुल्म, भतीजी से की दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊः भाई की मौत के बाद वकील ने परिवार पर ढाए जुल्म, भतीजी से की दुष्कर्म की कोशिश
Sat, 27 Jul 2019 04:03 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 27 Jul 2019 04:03 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ के मड़ियांव क्षेत्र में एक वकील ने महीने भर पहले मंझले भाई की मौत के बाद उसकी पत्नी और दो बेटियों को घर से निकालने के इरादे से जुल्म ढाने शुरू किए। शुक्रवार को आरोपी ने भतीजी से दुष्कर्म की कोशिश की।
विज्ञापन
पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके आरोपी वकील को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि एक मोहल्ले में रहने वाले वकील ने 17 जून को अपने मंझले भाई की मौत के बाद उनकी पत्नी और दो बेटियों पर जुल्म ढाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
आसपास के लोगों द्वारा महिला और दोनों बेटियों की मदद किए जाने से वकील अन्य तरीकों से तंग करने लगा। आरोप है कि 20 जुलाई को वकील ने बड़ी भतीजी से दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध पर भाभी व भतीजी की पिटाई की और घर छोड़कर चले जाने की धमकी दी।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह उसके कमरे में घुसकर बड़ी बेटी से दुष्कर्म की कोशिश की। किसी तरह खुद को चंगुल से छुड़ाकर उसने पुलिस कंट्रोल रूम कॉल की।