{"_id":"5d089f828ebc3e413d146996","slug":"man-thrown-sutli-bomb-in-nadwa-college-of-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः देर रात नदवा कॉलेज में घुसकर फेंका सुतली बम, दहशत में लोग, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊः देर रात नदवा कॉलेज में घुसकर फेंका सुतली बम, दहशत में लोग, हंगामा
Tue, 18 Jun 2019 04:53 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 18 Jun 2019 04:53 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ के हसनगंज थानाक्षेत्र स्थित नदवा कॉलेज में घुसकर देर रात करीब 11 बजे बदमाश ने सुतली बम फेंक दिया। धमाके की आवाज सुनकर लोग दहशत में आ गए। कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लोगों ने दौड़ाकर आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन
पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक हसनगंज धीरेंद्र प्रताप कुशवाहा के मुताबिक खदरा निवासी अब्दुल राशिद को गिरफ्तार किया गया है। राशिद के पास से फटेे हुये सुतली बम के टुकड़े मिले हैं।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक राशिद कॉलेज का छात्र नहीं है। इसके बाद भी वह अक्सर कॉलेज में आता जाता था। बम फेंकने के पीछे की क्या मंशा थी, इसकी पड़ताल की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस के पहुंचने के बाद स्थानीय लोगों व नदवा के छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। लोगों को शांत कराने के लिए मौके पर क्षेत्राधिकारी महानगर संतोष सिंह सहित तीन थानों की पुलिस बुलाई गई थी। देर रात तक पुलिस नदवा कॉलेज के जिम्मेदारों से बातचीत में जुटी रही।