फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Man said teen talaq, fir

युवती के पिता के सामने बोला तीन तलाक, घर से निकाला

Sat, 25 Jun 2022 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Man said teen talaq, fir
युवती को तीन तलाक देकर घर से निकाला। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
गोसाईंगंज इलाके की नगमा खातून ने उन्नाव निवासी पति इजहार अहमद पर तीन तलाक का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

आरोप है कि दहेज में बाइक व 20 हजार नकदी की मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया जा रहा था।
सूचना पर पहुंचे युवती के पिता के सामने ही पति ने तीन तलाक बोला और बेइज्जत करके निकाल दिया। पीड़िता की गुहार के बाद एसीपी गोसाईंगंज के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
प्रभारी निरीक्षक गोसाईंगंज शैलेंद्र गिरी के मुताबिक, रसूलपुर टिकनियामऊ निवासी सुलेमान ने बेटी नगमा का निकाह 15 दिसंबर को उन्नाव के मौरावां स्थित ग्राम लउवा सिंहासनखेड़ा के इजहार अहमद से किया था।
विज्ञापन

कुछ दिन बाद ही बेटी को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा। सूचना पर सुलेमान बेटी के ससुराल पहुंचे।
आरोप है कि इजहार ने दहेज न मिलने पर तीन बार तलाक बोलकर पत्नी व ससुर को बेइज्जत करके घर से निकाल दिया।
नगमा ने बताया कि इजहार पहले से दो निकाह कर चुका है और तलाक देकर पत्नियों को भगा चुका है। आरोप है कि पति रोज शराब पीकर मारपीट करता था।
उसका वीडियो व ऑडियो भी बनाया। पीड़िता ने एसीपी गोर्साइंगंज स्वाति चौधरी से शिकायत की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर इजहार, उसकी मां व बहन पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed