{"_id":"fdbd7520390a86eba2e14d068fd6bab2","slug":"man-molested-12-year-old-girl-in-lucknow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची को एकांत में ले जाकर की अश्लील हरकतें, भीड़ ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची को एकांत में ले जाकर की अश्लील हरकतें, भीड़ ने पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 14 Dec 2015 05:21 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ के चिनहट क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 12 साल की बच्ची रविवार दोपहर गांव के पास स्थित स्कूल में अपनी दादी को खाना देकर लौट रही थी।
रास्ते में देशराज लोधी ने उसे रोका और दस रुपये देकर पान मसाला लाने को कहते हुए अपने निर्माणाधीन मकान में चला गया।
थोड़ी देर बाद लौटी बच्ची उसे पान मसाला देने के लिए निर्माणाधीन मकान में पहुंची। देशराज उसे एकांत में ले जाकर अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध पर धमकी दी।
किसी तरह चंगुल से छूटी बच्ची ने घर जाकर अपनी बहन को आपबीती सुनाई। इसके बाद मां को जानकारी दी। परिवारीजनों ने पुलिस को फोन किया और आसपास के
लोगों को लेकर देशराज के निर्माणाधीन मकान पर पहुंचे।
उसे पकड़कर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट व दलित उत्पीड़न का केस दर्ज कर देशराज को हिरासत में ले लिया।