फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Man in live-in relationship dies under suspicious circumstances

Lucknow News: लिवइन में रह रहे युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Sat, 25 Jul 2026 02:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Man in live-in relationship dies under suspicious circumstances
दुबग्गा। दुबग्गा के बेगरिया इलाके में लिवइन में रह रहे अरमान अली (22) की बृहस्पतिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। चचेरे भाई ने उसकी प्रेमिका पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मौत की सही वजह का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर श्रीकांत राय के अनुसार मूल रूप से कुशीनगर के कप्तानगंज बसईया टोला गांव निवासी अरमान दुबई की निजी कंपनी में मशीन ऑपरेटर थे। ईरान-अमेरिका युद्ध के कारण वह करीब तीन महीने पहले भारत लौट आए। चचेरे भाई नौशाद ने बताया कि पिछले साल अरमान का आफरीन से निकाह हुआ था। उसका घर के पास रहने वाली युवती से लंबे समय से प्रेम प्रसंग भी था।
विज्ञापन

नौशाद ने बताया कि युवती दुबग्गा के निजी अस्पताल में नर्स है और बेगरिया में किराये पर रहती है। आरोप है कि कुछ समय से दोनों लिवइन में रह रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह युवती ने फोन कर अरमान के परिजनों को बताया कि उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई है और उसे ठाकुरगंज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजन लखनऊ पहुंचे, लेकिन तब तक अरमान की मौत हो चुकी थी। नौशाद ने पुलिस से युवती से गहन पूछताछ व कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि परिजनों ने अभी तक लिखित शिकायत नहीं दी है। आशंका है कि हृदय गति रुकने से अरमान की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सही वजह का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed