फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man hangs his brothe from tree in sitapur

मासूम को अमरूद के पेड़ पर फांसी से लटकाकर भाग गया भाई

Sun, 26 Jul 2015 12:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,सिधौली(सीतापुर)
ब्यूरो/अमर उजाला,सिधौली(सीतापुर) Updated Sun, 26 Jul 2015 12:35 PM IST
विज्ञापन
man hangs his brothe from tree in sitapur

सीतापुर के सिधौली कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक युवक ने अपने ही चचेरे मासूम भाई की हत्या का प्रयास किया। उसने पांच साल के मासूम को फांसी के फंदे पर लटका दिया। यह तो भला रहा कि ऐन वक्त पर रस्सी टूट गई और मासूम की जान बच गई।

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में युवक के खिलाफ हत्या के प्रयास आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी युवक फरार है। ग्राम खिड़की पुरवा बालपुर निवासी अंबर के पुत्र मोहित (5) को उसका चचेरा भाई रंजीत अमरूद खिलाने के बहाने घर से बुला ले गया।
विज्ञापन


गांव के बाहर बाग में पहुंचते ही रंजीत ने मोहित को दबोच लिया और गले में रस्सी का फंदा बनाकर मासूम को अमरूद की एक डाल में बांध दिया और वहां से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह तो भला रहा कि ऐन वक्त पर मासूम के गले में बंधी रस्सी टूट गई और वह जमीन पर गिर गया। बेहाल मोहित सीधे घर पहुंचा और गिर पड़ा। परिवार ने मोहित को आननफानन अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में मासूम ने सुनाई आपबीती

man hangs his brothe from tree in sitapur

यहां इलाज के बाद हालत में सुधार होने पर उसने आपबीती बताई। मोहित के पिता ने कहा कि उसने कभी भी रंजीत को डांटा-फटकारा नहीं। न जाने उसने ऐसा क्यों किया। प्रभारी निरीक्षक रवींद्रनाथ राय ने बताया कि बालक के गले मे रस्सी के कसाव के निशान पाए गए हैं। ये निशान हत्या के प्रयास की पुष्टि भी कर रहे हैं।

बालक के पिता की तहरीर पर रंजीत के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

मोहित की हत्या का प्रयास उसके चचेरे भाई रंजीत द्वारा किए जाने की खबर सुनकर हर कोई हैरत में है। अंबर के परिवार में उसकी पत्नी, दो पुत्रियों के अलावा इकलौता पुत्र मोहित है।

यही वजह है कि अंबर की संपत्ति का इकलौता वारिस सिर्फ मोहित ही है। शायद यह बात उसके चचेरे भाई रंजीत को अखर रही थी। लोगों का कहना है कि बड़े ही शातिर अंदाज में रंजीत ने यह कदम उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed