फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man found dead hanging from tree in barabanki

रात में अचानक गायब हुआ, सुबह पेड़ से लटकती मिली लाश

Tue, 29 Dec 2015 08:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सतरिख (बाराबंकी)
ब्यूरो/अमर उजाला, सतरिख (बाराबंकी) Updated Tue, 29 Dec 2015 08:25 PM IST
विज्ञापन
man found dead hanging from tree in barabanki

बाराबंकी के सतरिख थाना क्षेत्र के लखैचा गांव में एक युवक की लाश से सनसनी फैल गई। युवक ने आत्महत्या की या उसे मारा गया, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है लेकिन परिजन और पुलिस अगल-अलग बात कह रहे हैं।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर बाग में शव देखा तो इसकी जानकारी परिवारीजनों को दी। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

ग्रामीणों का कहना कि युवक की हत्या की गई है क्योंकि युवक का पैर जमीन पर रखा हुआ था। वारदात को आत्महत्या का रूप देने के लिए उसे पेड़ से लटकाया गया है।
विज्ञापन


हालांकि  परिवारीजनों ने किसी के खिलाफ कोई शिकायत तो नहीं की है।  लेकिन हत्या की आशंका जताई है। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला बता रही है।

थाना सतरिख क्षेत्र के लखैचा गांव के रहने वाले सिपाही लाल रावत(20) पुत्र सालिकराम रावत सोमवार की देर रात घर से अचानक गायब हो गया था।

आत्महत्या के बारे में ये बोला भाई

man found dead hanging from tree in barabanki

मंगलवार की सुबह सिपाहीलाल का शव गांव के बाहर बाग में एक पेड़ से फांसी के फंदे पर लटकता मिला है। सुबह के समय खेत की ओर जा रहे ग्रामीणों ने जब युवक का शव पेड़ से लटकता देखा तो इस बारे में पुलिस को सूचना दी।

ग्रामीणों का कहना है कि युवक की हत्या करने के बाद शव पेड़ से लटका दिया गया है। लेकिन पुलिस इसे आत्महत्या का मामला बता रही है।

फांसी के फंदे पर लटकते मिले सिपाहीलाल रावत के दोनों पैर जमीन पर रखे हुए थे। लोगों का कहना है है पेड़ की इतनी नीची डाल से फांसी नहीं लगाई जा सकती।

मृतक के पांच भाई हैं और वह सबसे छोटा था। मृतक के भाई रानू कुमार ने बताया कि उनके परिवार से किसी की कोई दुश्मनी नहीं है।

लेकिन मेरा भाई आत्महत्या नहीं कर सकता है। परिवारीजनों ने भले ही किसी पर कोई आरोप न लगाया हो लेकिन पुलिस से मामले की जांच करने के बाद कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed