{"_id":"68c7ac7b153852c63b0e698b","slug":"man-died-who-injured-in-fight-during-drinking-alcohol-in-lucknow-police-registered-case-and-searching-accused-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: शराब पीने के दौरान हुई मारपीट में घायल युवक ने तोड़ा दम, केस दर्ज; आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: शराब पीने के दौरान हुई मारपीट में घायल युवक ने तोड़ा दम, केस दर्ज; आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
Mon, 15 Sep 2025 11:34 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 15 Sep 2025 11:34 AM IST
सार
लखनऊ में शराब पीने के दौरान हुई मारपीट में घायल युवक की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। आगे पढ़ें और जानें पूरा मामला...
विज्ञापन
गुरु प्रसाद की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
विस्तार
राजधानी लखनऊ में शराब पीने के दौरान हुई मारपीट में घायल युवक ने रविवार की शाम दम तोड़ दिया। घटना से घर में रोना-बिलखना शुरू हो गया। बेटी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
मामला काकोरी क्षेत्र के बीबी चक गांव की है। गांव निवासी ऑटो चालक गुरु प्रसाद (42) की मौत हुई है। बताया गया कि 12 सितंबर की शाम करीब 7 बजे गुरुप्रसाद शराब पीने के लिए सकरा के ठेके पर गया था। इसी समय तेजकिशन खेड़ा गांव निवासी कमलेश गौतम और अंकित रावत अपने एक अन्य साथी के साथ वहां पहुंचे।
विज्ञापन
वहां पर शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर इनकी गुरुप्रसाद से बहस हो गई। तीनों लोगों ने मिलकर गुरु को पीटा। रस्सी से कसकर उसका गला दबा दिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। साथ ही गुरू को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
बेटी की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज
रविवार शाम करीब 7 बजे उसकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। वहां से ट्रामा सेंटर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि बेटी आसानी गौतम की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।