{"_id":"603d509c8ebc3ed8321ab8c0","slug":"man-died-blaim-on-girlfriend-lucknow-news-lko567445022","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर लटका मिला युवका का शव, प्रेमिका और उसके घर वालों पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ पर लटका मिला युवका का शव, प्रेमिका और उसके घर वालों पर हत्या का आरोप
विज्ञापन
लखनऊ। मलिहाबाद थाना क्षेत्र के गांव बड़ी गढ़ी में कल्लू (35) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव श्यामलाल के आम के बाग में पेड़ से गमछे के सहारे लटकता मिला। पैर जमीन पर था। जबकि गले पर पतले तार से कसाव के निशान था। गले से खून भी रिस रहा था। परिवारीजनों ने एक युवती व उसके परिवार पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
बड़ी गढ़ी गांव निवासी श्यामरानी ने बताया कि उनका बेटा कल्लू अविवाहित था। गांव मे ही मजदूरी करता था। श्यामरानी ने आरोप लगाया है कि घर से कुछ दूरी पर रहने वाली एक युवती से कल्लू का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के परिवारीजन इसका विरोध कर रहे थे। रविवार शाम को युवती ने मेरे बेटे को धोखे से अपने घर बुलाया जिसके बाद उसने व उसकी मां व भाई ने तार से गला कसकर उसकी हत्या कर दी। मां ने आरोप लगाया कि हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए उसका शव गमछे के सहारे आम के बाग में लटका दिया।
मृतक के छोटे भाई मोती, सुभाष ने बताया कि सुबह जब भाई का शव पेड़ से लटकने की सूचना मिली तो मौके पर पहुंचे। वहां देखा कि शव करीब छह फीट ऊंची आम की डाल पर गमछे के सहारे लटक रहा था। उसके पैर जमीन पर मुड़े थे और गले में तार के कसाव के निशान थे जिससे खून रिस रहा था। उन्होंने बताया कि रविवार शाम को बउवा पुत्र काली चरण ने घर आकर भाई को अंजाम भुगतने की धमकी दी थी और रात में ही उसकी हत्या कर दी गई। इंस्पेक्टर चिरंजीव मोहन ने बताया कि परिवारीजनों की तहरीर पर मामले की गहनता से पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।