फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Man commits suicide because of poverty and illness in Barabanki.

घर में पत्नी व बच्चों के खाने के लिए नहीं था अनाज, युवक ने हंसिया से गला काट की आत्महत्या

Thu, 01 Aug 2019 10:43 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Thu, 01 Aug 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
Man commits suicide because of poverty and illness in Barabanki.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

गरीबी व बीमारी से तंग एक युवक ने बुधवार देर रात घर में हंसिया से गला काट कर आत्महत्या कर ली। पत्नी की चीख-पुकार के बाद पहुंचे पड़ोसियों ने कुमारगंज थाने में सूचना दी। पुलिस ने आननफानन घायल युवक को पीएचसी मिल्कीपुर पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


कुमारगंज थाना क्षेत्र के पूरब गांव निवासी पप्पू (30) पीलिया से पीड़ित था। इससे वह काफी दिनों से अवसाद में था। मौत से पहले पुलिस को दिये गए बयान में पप्पू ने बताया कि वह काफी दिनों से बीमार है। इस वजह से मजदूरी नहीं कर पा रहा था। पैसे न होने से इलाज भी नहीं हो पा रहा है, जिससे तंग आकर उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन


ग्रामीणों की मानें तो मृतक के घर में पत्नी व बच्चों के खाने लिए अनाज नहीं था। पैसे के अभाव में इलाज नहीं हो पा रहा था। मामले को लेकर पत्नी कुछ भी नहीं बोल पा रही है। हालांकि पति-पत्नी में विवाद की बात भी सामने आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट आने पर जरूरत के अनुसार की जाएगी मदद

थानाध्यक्ष कुमारगंज मनोज कुमार सिंह का कहना है कि मृतक ने स्वयं आत्महत्या की बात कुबूली है, इसलिए अन्य किसी प्रकार की संभावना नहीं बनती। पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नायब तहसीलदार मिल्कीपुर हृदय नारायण तिवारी ने बताया कि घटनास्थल पर क्षेत्रीय लेखपाल को भेज दिया है। रिपोर्ट आते ही मृतक के परिवारीजनों को नियमानुसार मदद दी जाएगी।

उधर, मिल्कीपुर सीएचसी के प्रभारी डॉ. अहमद हसन किदवई का कहना है कि मृतक का आयुष्मान कार्ड बना था या नहीं, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। आयुष्मान से संबंधित जानकारी गांव की आशा को होती है। फिलहाल मृतक अस्पताल आया होता तो उसे इलाज के लिए आर्थिक रूप से परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed