फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man brutally murdered a lady in lucknow

महिला को गला दबाकर मारा, फिर आरी से कई टुकड़े कर अलग-अलग हिस्सों में फेंका

Wed, 27 Mar 2019 01:49 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 27 Mar 2019 01:49 PM IST
विज्ञापन
man brutally murdered a lady in lucknow
डेमो
लखनऊ के कृष्णानगर और पारा में छह टुकड़ों में मिली महिला की हत्या बेरहमी से की गई थी। मंगलवार शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ। हत्यारे ने महिला को पहले बुरी तरह से पीटा। इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


फिर शव ठिकाने लगाने की नियत से आरी से उसके हाथ-पैर और सिर व धड़ काटकर अलग-अलग हिस्सों में पैक करके फेंक दिया। पोस्टमार्टम में महिला के सिर पर हलकी चोट पाई गई है, जिससे पुलिस मारपीट की आशंका जता रही है।
विज्ञापन


फिलहाल जांच के लिए बिसरा, डीएनए सैंपल समेत अन्य कई नमूने सुरक्षित रखे गए हैं। उधर, मृतका की शिनाख्त में जुटी पुलिस को मंगलवार को भी सफलता नहीं मिल सकी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चिकित्सकों के पैनल से महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के दौरान फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स भी थे। पूरी प्रक्रिया के वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की गई है। पोस्टमार्टम विशेषज्ञों मृतका के कटे हुए अंगों को देखकर उसका शरीर आरी से ही काटे जाने की आशंका जताई है।

पुलिस के पास है कुछ स्थानों की सीसीटीवी फुटेज

man brutally murdered a lady in lucknow
डेमो

पुलिस कातिल का सुराग लगाना तो दूर, अभी तक मृतका की पहचान तक नहीं कर सकी है। पुलिस के पास कृष्णानगर के कानपुर रोड, पराग मार्ग, मामा पुलिया समेत कुछ स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज है, जिसमें शनिवार रात दो से साढ़े तीन बजे के बीच एक संदिग्ध पीठ पर बैग लादे जाता नजर आ रहा है।

बाद में वही बैग डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विश्वविद्यालय की पार्किंग के सामने लावारिस पाया गया। राहगीरों से सूचना पाकर आई पुलिस ने बैग खोला तो उसमें महिला के कटे हुए अंग देख हड़कंप मच गया था। अगले दिन रविवार को पारा के बीबीखेड़ा इलाके में बोरी में उसका धड़ भी मिल गया।

पुलिस ने महिला के चेहरे व कद-काठी के अनुसार शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, सीतापुर, प्रतापगढ़ और बाराबंकी समेत अन्य जनपदों से लापता महिलाओं का ब्यौरा लेकर मिलान कराने में भी पुलिस के हाथ खाली ही रहे। फिलहाल पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीमें मृतका की शिनाख्त के लिए हाथ-पैर मार रही हैं।

आज शव का अंतिम संस्कार करेगी पुलिस

man brutally murdered a lady in lucknow
डेमो
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतका की पहचान न होने की वजह से पुलिस उसका अंतिम संस्कार करेगी। मंगलवार को देर शाम तक पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चली, इसलिए क्रियाकर्म नहीं हो सका। बुधवार को मृतका के शव का क्रियाकर्म किया जाएगा।

हत्या के बाद 24 घंटे शव छिपाए रहा हत्यारा
पोस्टमार्टम में महिला की हत्या शव मिलने से 24 घंटे पहले किए जाने की बात सामने आई है। यानी हत्या के बाद हत्यारे ने शव को 24 घंटे तक अपने ठिकाने पर ही छिपाकर रखा। शायद वह रात का सन्नाटा होने का इंतजार कर रहा था। रात होते ही हत्यारे ने शव को बैग व बोरे में पैक करके अलग-अलग स्थान पर फेंक दिया और गायब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed