फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man beaten by gram pradhan

ग्राम प्रधान ने युवक को चप्पलों से पीटा

Sun, 12 Dec 2021 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
man beaten by gram pradhan
लखनऊ। सरोजनीनगर के नटकुर गांव में ग्राम प्रधान और उसके साथियों पर आरोप है कि उन्होंने राजस्व टीम के सामने ही एक युवक की चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी। उसे गालियां देकर धमकाया भी गया। गांव के कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आरोप है कि इसके बाद भी पीड़ित जब परिवारीजनों संग सरोजनीनगर थाने गया तो पुलिस ने कार्रवाई के बजाय उसके खिलाफ ही मारपीट का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

नटकुर गांव में शुक्रवार को तहसील प्रशासन की टीम एक कुएं की नपाई करने गई थी। गांव निवासी दलित युवक विनोद पासी उर्फ कट्टा इस कुएं को अपना बता रहा था जबकि ग्राम प्रधान पवन सिंह इसे अपना बताकर नपाई करा रहे थे। विनोद भी राजस्व टीम के सामने अपना पक्ष रखने पहुंचा। ग्रामीणों के मुताबिक, विनोद अफसरों के सामने पहुंचा तो प्रधान पवन सिंह और उसका भाई विनय सिंह उसे गालियां देने लगे। विनोद ने विरोध जताया तो पवन सिंह ने चप्पल निकालकर उसकी पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

मौके पर गांव के बहुत से लोग मौजूद थे मगर प्रधान के आगे बीच-बचाव कराने की हिम्मत नहीं की। घटना से आहत विनोद और उसके परिवारीजन रिपोर्ट दर्ज कराने सरोजनीनगर थाने पहुंचे। मगर पुलिस ने पीड़ित को भगा दिया। इसी बीच घटना का वीडियो वायरल होने लगा। इस पर पुलिस ने ग्राम प्रधान से ही तहरीर लेकर विनोद और उसके घरवालों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली। सरोजनीनगर इंस्पेक्टर संतोष कुमार आर्य का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed