फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man arrested in rape with nursing student

नर्सिंग छात्रा से होटल में दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 03 Aug 2022 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
man arrested in rape with nursing student
लखनऊ। नाका थानाक्षेत्र के एक होटल में नर्सिंग छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी गौरव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने छात्रा को होटल में बंधक बनाकर 18 घंटे तक रखा था। दुष्कर्म के बाद उसे व पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। मुख्यमंत्री के ट्विटर हैंडल पर शिकायत करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

शहर के एक निजी नर्सिंग कॉलेज में बेटी द्वितीय वर्ष की छात्रा है। छह जुलाई को वह एटा से लखनऊ के लिए निकली थी। लखनऊ पहुंचकर चारबाग बस स्टेशन के पास ऑटो का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात दूर के रिश्तेदार एटा निवासी कोटेदार से हुई। कॉलेज तक छोड़ने की बात कहते हुए आरोपी छात्रा को होटल में रखा सामान उठाने के बहाने उसे ले गया। नाका स्थित एक होटल के कमरे में आरोपित ने छात्रा को बंधक बना लिया और दुराचार किया। विरोध पर आरोपित ने उसके साथ मारपीट भी की। सात जुलाई की दोपहर करीब डेढ़ बजे वह छात्रा को नर्सिंग कॉलेज के पास छोड़ कर धमकी देते हुए भाग निकला। घर से निकलने के बाद बेटी का कॉल नहीं आया था। उन्होंने सात जुलाई को बेटी को कॉल की तो बेटी ने सारी बात उनको बताई। वह लखनऊ पहुंचे और 9 जुलाई को इस संबंध में नाका थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में मंगलवार को नाका पुलिस चारबाग के पास से नामजद आरोपित पीड़ित के दूर के रिश्तेदार एटा निवासी गौरव को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed