फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man arrested for provoking a woman for self immolation near Vidhan sabha.

लखनऊ: महिला को आत्मदाह के लिए उकसाने के आरोप में कांग्रेस नेता के पुत्र को हिरासत में लिया, पूछताछ जारी

Wed, 14 Oct 2020 12:58 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 14 Oct 2020 12:58 PM IST
विज्ञापन
man arrested for provoking a woman for self immolation near Vidhan sabha.
महिला ने विधान भवन के सामने आत्मदाह किया था (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

यूपी के विधान भवन के सामने एक महिला को आत्मदाह के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने आलोक नामक युवक को हिरासत में लिया है। युवक कांग्रेस नेता का पुत्र बताया जा रहा है। आलोक कांग्रेस नेता व पूर्व राज्यपाल सुखदेव प्रसाद का बेटा है।

विज्ञापन


हजरतगंज पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, महिला द्वारा आत्मदाह करने के दौरान युवक की लोकेशन भी विधानभवन के आसपास ही मिली है।

लखनऊ पुलिस ने युवक को महाराजगंज पुलिस के इनपुट पर हिरासत में लिया है। वहां से पुलिस की एक टीम लखनऊ के लिए निकल चुकी है।

ये था पूरा मामला
महराजगंज की एक महिला ने लखनऊ में विधान भवन के सामने मंगलवार दोपहर पेट्रोल उड़ेलकर आत्मदाह की कोशिश की। आसपास मौजूद पुलिसकर्मियों ने आननफानन आग बुझाकर अंजली तिवारी उर्फ आयशा को सिविल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के मुताबिक महिला का शरीर 90 प्रतिशत जल चुका है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय समेत अन्य अफसरों ने अस्पताल पहुंचकर घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली। पुलिस सूत्रों का कहना है कि अंजली की पहली शादी 2014 में महराजगंज के अखिलेश तिवारी से हुई थी। करीब चार साल तक दोनों साथ रहे, फिर मनमुटाव होने पर अलग हो गए। इसके बाद वह आसिफ के संपर्क में आई। उसने धर्म बदलकर आयशा नाम रख लिया और आसिफ से निकाह कर लिया। आसिफ के साथ वह दो-तीन साल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसिफ काम के सिलसिले में सऊदी अरब चला गया। वह आसिफ के घरवालों के साथ रहना चाहती थी, लेकिन उन्होंने साथ रखने से इनकार कर दिया। इससे क्षुब्ध महिला ने पुलिस से शिकायत की, पर उसे कोई मदद नहीं मिली। इसके बाद वह मुख्यमंत्री से मिलने लखनऊ आई। यहां भी मुलाकात न हो पाने पर उसे कोई रास्ता नहीं दिखा तो आत्मदाह की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed