फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Man arrested for creating fake ID on the name oh UP DGP.

UP: डीजीपी के नाम पर फर्जी इंस्टाग्राम व यू-ट्यूब चैनल चलाने वाला गिरफ्तार, ऐंठ लिए थे 80 हजार रुपये

Mon, 06 Jan 2025 10:57 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 06 Jan 2025 10:57 AM IST
सार

यूपी के डीजीपी के नाम पर इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाकर लोगों से रुपये ऐंठने वाले जालसाज को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने जयपुर कांड के पीड़ितों के लिए मदद के नाम पर रुपये ऐंठ लिए थे।

विज्ञापन
Man arrested for creating fake ID on the name oh UP DGP.
आरोपी अमित। - फोटो : amar ujala

विस्तार

डीजीपी प्रशांत कुमार के नाम पर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर जयपुर में हुए हादसे के नाम पर पैसे मांगने वाले जालसाज सहारनपुर नांगल के साधारण सीर गांव निवासी अमित कुमार को गिरफ्तार किया गया। साइबर क्राइम सेल ने उसको सहारनपुर से पकड़ा है।

विज्ञापन


आरोपी के पिता ताराचंद्र सेवानिवृत्त दरोगा हैं। साइबर क्राइम थाने में प्रभारी इंस्पेक्टर बृजेश यादव के अनुसार पूछताछ में आरोपी अमित ने बताया कि वर्ष 2022 में डीजीपी की तस्वीर का इस्तेमाल करते हुए फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई थी। उसके 67 हजार फॉलोवर हो गए थे। उक्त फर्जी आईडी को वेरीफाई कराते हुए ब्लू टिक भी ले लिया था।
विज्ञापन


आरोपी अमित ने जयपुर कांड के पीड़ितों के लिए आर्थिक मदद मांग कर लोगों से 80 हजार रुपये ऐंठ लिए थे। इसके लिए क्यूआर कोड जारी किया था। यही नहीं डीजीपी के नाम पर फर्जी यूट्यूब चैनल बनाया था। पुलिस ने आरोपी के पास से आईफोन बरामद किया है। आईपी एड्रेस की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंची। आरोपी अमित आईटीआई पास है। पुलिस ने आरोपी के बैंक खाते को सीज कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed