फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Malihabad: attempt of kidnap of school girls.

Malihabad: स्कूल जा रहीं चार छात्राओं को अगवा करने की कोशिश, शोर सुनकर भागे आरोपी

Sat, 05 Oct 2024 12:18 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 05 Oct 2024 12:18 AM IST
सार

लोडर सवार लोगों ने स्कूल तक छोड़ने की बात कही तो छात्राओं ने मना कर दिया। इस बीच एक व्यक्ति उतरा और दो छात्राओं को जबरन लोडर पर बैठा दिया।

विज्ञापन
Malihabad: attempt of kidnap of school girls.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विद्यालय जा रहीं चार छात्राओं को शुक्रवार सुबह छोटा लोडर सवार चार लोगों ने अगवा करने की कोशिश की। बहादुर छात्राएं इनसे भिड़ गईं और शोर मचाया। आवाज सुनकर बाइक सवार मदद के लिए पहुंचा तो आरोपी लोडर लेकर भाग निकले। एक छात्रा के चाचा ने मलिहाबाद थाने में केस दर्ज कराया है। छात्राओं का कहना है कि लोडर में एक महिला भी थी।

विज्ञापन

एक छात्रा के चाचा ने बताया कि उनकी भतीजी व उसकी तीन सहेलियां सुबह 8:30 बजे पैदल स्कूल जा रही थीं। गांव से कुछ दूरी पर नीले रंग का छोटा लोडर तेजी से इनके पास आकर रुका। आगे चालक सहित तीन लोग और पीछे एक महिला बैठी थी। लोडर सवार लोगों ने स्कूल तक छोड़ने की बात कही तो छात्राओं ने मना कर दिया। इस बीच एक व्यक्ति उतरा और दो छात्राओं को जबरन लोडर पर बैठा दिया।

विज्ञापन

यह देखकर उनकी भतीजी एक छात्रा का हाथ पकड़कर खींचने लगी। वहीं, दूसरी छात्रा ने शोर मचाया तो दूसरे आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया और चाकू मारने की धमकी दी। इस दौरान कसमंडी की ओर जा रहा बाइक सवार छात्राओं का शोर सुनकर मदद के लिए पहुंचा। इस बीच दोनों छात्राएं लोडर से कूद गईं। बाइक सवार को देखकर आरोपी कसमंडी की तरफ भाग निकले। छात्राओं ने स्कूल पहुंचकर प्रिंसिपल को घटना बताई। उन्होंने परिजनों को बुलाकर चारों को घर भेजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

लोडर में चाकू, इंजेक्शन, सिरिंज, दवा रखा था
छात्राओं के मुताबिक लोडर में चाकू, इंजेक्शन, सिरिंज, दवा का बक्सा था। पीछे महिला बैठी थी और एक गद्दा पड़ा था। पुलिस ने कसमंडी रोड स्थित श्री हॉस्पिटल में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो नीले रंग का लोडर दिखाई दिया। एसीपी मलिहाबाद धर्मेंद्र रघुवंशी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed