फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Make UP pothole-free by November 15: CM Yogi instructed to start a campaign for pothole-free roads

यूपी को 15 नवंबर तक करें गड्ढामुक्त : सीएम योगी ने गड्ढामुक्त सड़कों के लिए अभियान शुरू करने का दिया निर्देश

Fri, 07 Oct 2022 12:01 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 07 Oct 2022 12:01 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सड़क निर्माण गुणवत्ता की समय-समय पर जांच कराने, निर्माण में लापरवाही अथवा अधोमानक सड़कों के मामलों में संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय किया जाए।

विज्ञापन
Make UP pothole-free by November 15: CM Yogi instructed to start a campaign for pothole-free roads
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में सड़कों में गड्ढों की शिकायतों को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 नवंबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने का निर्देश दिया है। उन्होंने बृहस्पतिवार को अपने आवास पर इंडियन रोड कांग्रेस के 81वें अधिवेशन की तैयारियों की समीक्षा के दौरान अफसरों को जल्द से जल्द सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान शुरू करने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन


योगी ने कहा कि गांव हो या शहर, अच्छी सड़क प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार है। बेहतर कनेक्टिविटी किसी भी प्रदेश की प्रगति का बड़ा माध्यम होती है। बीते पांच वर्ष में सरकार ने इस दिशा में फोकस किया है, लेकिन समय-समय पर इनकी मरम्मत होनी चाहिए। बरसात का मौसम अंतिम चरण में है। ऐसे में सड़कों की मरम्मत और गड्ढामुक्ति का कार्य किया जा सकता है। उन्होंने पीडब्ल्यूडी, नगर विकास, सिंचाई, आवास एवं शहरी नियोजन, ग्राम्य विकास, ग्रामीण अभियंत्रण, गन्ना विकास विभाग, औद्योगिक विकास विभाग सहित सड़क निर्माण से जुड़े सभी विभागों को इसकी व्यापक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


लापरवाही पर जवाबदेही तय करें
मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क निर्माण गुणवत्ता की समय-समय पर जांच कराने, निर्माण में लापरवाही अथवा अधोमानक सड़कों के मामलों में संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय किया जाए। उन्होंने सड़क निर्माण में निजी निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी मोड) पर सड़क निर्माण की योजना बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों और कृषि मंडी क्षेत्रों में अच्छी सड़कों का होना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीनी मिलों के लिए विशेष निधि की स्थापना करें
मुख्यमंत्री ने कहा कि गन्ना विकास विभाग को चीनी मिलों के जीर्णोद्धार, तकनीकी क्षमता बढ़ोतरी, निजी चीनी मिलों को सॉफ्ट लोन देने, विभाग की सड़कों के निर्माण, मरम्मत के लिए एक विशेष निधि की स्थापना करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि यह निधि इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट में उपयोगी होगी।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे देखने जाएंगे डेलीगेट्स
मुख्यमंत्री ने इंडियन रोड कांग्रेस के अधिवेशन की तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने कोरोना संक्रमण की चुनौती के बाद भी पूर्वांचल और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का निर्माण समय पर पूरा किया है। अधिवेशन में आने वाले प्रतिनिधियों को एक्सप्रेसवे का भी भ्रमण कराने के निर्देश दिए।

इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को भी सहभागी बनाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि आईआरसी अधिवेशन में देश-दुनिया की नवीनतम तकनीकों पर विमर्श होगा। यह अधिवेशन प्रदेश के इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए अत्यंत उपयोगी होगा। उन्होंने विभिन्न इंजीनियरिंग व प्रौद्योगिकी संस्थान के छात्र-छात्राओं को भी सहभागी बनाने के निर्देश दिए।


केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजे
मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए प्रदेश के विभिन्न राज्य राजमार्गों के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण की जरूरत है। ऐसे में राष्ट्रीय राजमार्गों का चिंहित कर उनके उच्चीकरण व चौड़ीकरण के प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed